MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Nov 30, 2025, 21:32 IST
mp top news (59)
नमस्कार! सीएम मोहन यादव करेंगे एमपी के पहले गीता भवन का शुभारंभ, मध्यप्रदेश में शीतलहर की चेतावनी, संतोष वर्मा का IAS अवार्ड खतरे में; साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार, 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहा है। इस सत्र में दो प्रमुख विधेयकों पर चर्चा होगी। इन विधेयकों का असर राज्य की नगरपालिकाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा। खासकर नगर परिषद और नगर पालिका के अध्यक्ष चुनाव में बदलाव से जुड़ा विधेयक चर्चा में है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सीएम मोहन यादव गीता जयंती के अवसर पर 1 दिसंबर, सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में 3 लाख से अधिक गीताभक्तों की तरफ से श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का पाठ किया जाएगा। सीएम इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में मध्यप्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण भी करेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहेंगे। गीता जयंती पर भोपाल व उज्जैन में भी प्रमुख आयोजन होंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश में सर्दी फिर बढ़ने लगी है। बीती रात 14 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे था। छतरपुर के नौगांव में सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में तापमान 6.4 डिग्री तक गिरा। भोपाल में शीतलहर का असर लगातार दिख रहा है। वहीं, कई जिलों में सुबह कोहरा भी रहा और विजिबिलिटी भी कम रही। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को कभी भी नहीं सीखने वाला विद्यार्थी बताया है। सीएम डॉ. मोहन यादव के यहां शादी के लिए उज्जैन जा रहे सिंधिया ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से छोटी चर्चा की। उन्होंने कर्नाटक में चल रही कुर्सी की लड़ाई और लगातार हार को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आरक्षण को लेकर ब्राह्मण पर विवादित बयान देने वाले अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनका आईएएस अवार्ड खतरे में आ गया है। आरोप है कि वर्मा ने आईएएस अवार्ड और पदोन्नति बचाने के लिए फर्जी आदेश बनवाया है। इस आदेश में इंदौर में एक महिला अपराध केस का झूठा निराकरण दिखाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर-उज्जैन के बीच चल रही बस से हुए एक्सीडेंट में अब महिला की भी मौत हो गई है। यह बस विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बाणेश्वरी ट्रैवल्स (शुक्ला ब्रदर्स) की है। शुक्रवार को इंदौर-सांवेर रोड पर धरमपुरी के पास हुए एक्सीडेंट में दो बाइक पर सवार चार घायल हुए थे। इनमें शामिल महिला की मौत हो गई है। इंदौर पुलिस और आरटीओ की सुस्ती का असर यह है कि बाणेशवरी ट्रैवल्स के ड्राइवर मद-मस्त हैं। नियम-कायदों को ठेंगा दिखाकर बेखौफ बसें दौड़ा रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शिवपुरी में कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए। उन्होंने अपने अतीत की यादें साझा कीं। बाबा बागेश्वर ने कहा कि बचपन के अपमानजनक दौर के बावजूद बालाजी पर अटूट विश्वास रखा। यही विश्वास आज उनके और उनके गांव के लिए प्रधानमंत्री तक का आगमन सुनिश्चित कर रहा है। ये सभी दीन-हीन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने 90 प्लांट असिस्टेंट पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार MPPGCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती (Latest Sarkari Naukri) मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल दोनों क्षेत्रों के लिए है, और प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग एलिजिबिलिटी के हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में एक गंभीर वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। 2018-19 से 2022-23 तक की ऑडिट रिपोर्ट में विश्वविद्यालय के फंड में करोड़ों की राशि दिखाई गई थी। इसमें कॉर्पस फंड (Corpus Fund), यूआईटी (UIT) और यूआईटी सेल्फ फाइनेंस (UIT Self Finance) मद शामिल थे। वहीं, 2023-24 की रिपोर्ट में इन फंड्स का कोई हिसाब नहीं मिला। यह बड़ी वित्तीय गड़बड़ी का संकेत देता है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 385 करोड़ रुपए का फंड गायब हो गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टॉप न्यूज: भोपाल के हबीबगंज थाने ने फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई काउंसिल परिसर में छात्र से मारपीट का वायरल वीडियो सामने आने के बाद की गई। पीड़ित छात्र तुषार सोनारे पर भी काउंसिल के कर्मचारियों की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। तुषार पर शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का आरोप है। देर रात तक किसी भी पक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से, आएगा राइट टू रिकॉल बिल
सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर में करेंगे एमपी के पहले गीता भवन का शुभारंभ
MP Weather Report: प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी, पचमढ़ी का पारा 6.4 डिग्री
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर तंज, जहां सत्ता बची वहां भी कुर्सी की लड़ाई
संतोष वर्मा का आईएएस अवार्ड खतरे में, कोर्ट के फर्जी आदेश केस में हाईकोर्ट से जांच की मंजूरी
विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बसों ने दो माह में 5 की जान ली, पुलिस, आरटीओ चुप
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को याद आई अपनी औकात, मंच पर सुनाई संघर्ष की कहानी
MPPGCL Vacacny 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में निकली नई भर्ती, करें आवेदन
ऑडिट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: आरजीपीवी का 385 करोड़ रुपए का फंड गायब!
भोपाल फार्मेसी काउंसिल विवाद: अध्यक्ष संजय जैन पर केस दर्ज, छात्र के प्राइवेट पार्ट पर लात मारने के आरोप
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj