मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से, आएगा राइट टू रिकॉल बिल

Amresh Kushwaha | Nov 30, 2025, 11:32 IST
Share
mp-vidhan-sabha-winter-session-2025
mp-vidhan-sabha-winter-session-2025

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहा है। इस सत्र में दो अहम बिल पर चर्चा कि जाएंगी। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में बदलाव और दुकानदारों के साप्ताहिक अवकाश के अधिकार शामिल है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार, 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहा है। इस सत्र में दो प्रमुख विधेयकों पर चर्चा होगी। इन विधेयकों का असर राज्य की नगरपालिकाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा। खासकर नगर परिषद और नगर पालिका के अध्यक्ष चुनाव में बदलाव से जुड़ा विधेयक चर्चा में है।

अब पार्षद नहीं, जनता तय करेगी अध्यक्ष

राज्य सरकार नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। पहले पार्षदों के जरिए अध्यक्ष का चुनाव किया जाता था। वहीं, अब नया संशोधन पारित होने के बाद नगर अध्यक्ष को जनता सीधे चुनेगी। इससे न केवल नगर अध्यक्ष की भूमिका में पारदर्शिता आएगी, बल्कि वह जनता के प्रति अधिक जवाबदेह होंगे। वहीं इस व्यवस्था से नगर प्रशासन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...MP News: सिर्फ 10 मिनट गायत्री मंत्र का जाप कर देगा BP नॉर्मल, एम्स भोपाल की रिसर्च में खुलासा

राइट टू रिकॉल से जनता को मिलेगी शक्ति

नए विधेयक में राइट टू रिकॉल का प्रावधान होगा। इसका मतलब है, यदि जनता अपने चुने हुए अध्यक्ष के काम से संतुष्ट नहीं है, तो वे उन्हें हटाने के लिए वोट दे सकेंगे। इससे स्थानीय निकायों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी।

एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र: खास बातें

  • मध्यप्रदेश सरकार ने नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में बदलाव किया है, अब पार्षदों की बजाय जनता सीधे अध्यक्ष का चुनाव करेगी।
  • नए विधेयक में राइट टू रिकॉल का प्रावधान होगा, जिससे जनता अपने चुने हुए अध्यक्ष को हटाने के लिए वोट कर सकेगी, यदि वह उनके कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं।
  • विधानसभा में दुकान एवं प्रतिष्ठान (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2025 पर चर्चा होगी, जिसमें दुकानदारों और कामगारों को साप्ताहिक अवकाश का अधिकार मिलेगा।
  • दुकान और प्रतिष्ठान के रजिस्ट्रेशन को डिजिटल बनाने का फैसला लिया गया, जिससे व्यापारियों को कागजी दस्तावेजों की बजाय डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा।
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क 2500 रुपए तक होगा और किसी भी बदलाव की सूचना 7 दिन के भीतर पोर्टल पर अपडेट करना जरूरी होगा।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल फार्मेसी काउंसिल विवाद: अध्यक्ष संजय जैन पर केस दर्ज, छात्र के प्राइवेट पार्ट पर लात मारने के आरोप

साप्ताहिक अवकाश पर होगी चर्चा

विधानसभा में एक और अहम विधेयक, दुकान एवं प्रतिष्ठान (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2025 पर चर्चा होगी। इस विधेयक के तहत दुकानदारों और कामगारों को साप्ताहिक अवकाश का अधिकार मिलेगा।

अब सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को सप्ताह में एक दिन अवकाश देना होगा। इससे कामगारों के स्वास्थ्य और कार्य जीवन में सुधार की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: बढ़ते अपराधों पर एमपी सीएम मोहन यादव सख्त, भोपाल–इंदौर के पुलिस कमिश्नर बदलने की तैयारी

रजिस्ट्रेशन के नियमों में होंगे बदलाव

इसके अलावा, सरकार ने दुकान और प्रतिष्ठान के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल बनाने का फैसला लिया है। अब सभी दुकानदारों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसमें सेल्फ-सर्टिफिकेशन का तरीका अपनाया जाएगा। कागजी दस्तावेजों की जगह डिजिटल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। यह कदम व्यापारियों और छोटे प्रतिष्ठानों को राहत देने के लिए उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...काम में ढिलाई महंगी पड़ीः 75 इंजीनियर्स बने BLO सहायक, भोपाल निगम कमिश्नर का बड़ा एक्शन

नए शुल्क के साथ लागू होंगे नए नियम

नई शुल्क प्रणाली के तहत रजिस्ट्रेशन शुल्क 2500 रुपए तक होगा। किसी भी बदलाव की सूचना 7 दिन के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करना जरूरी होगा। इसके अलावा, किसी प्रतिष्ठान के बंद होने की सूचना भी 10 दिन के भीतर पोर्टल पर देना आवश्यक होगा।

छोटे व्यापारियों को मिलेगा लाभ

सरकार का उद्देश्य इस बदलाव से व्यापार में सहूलियत लाना है। इस नीति से छोटे व्यापारियों को स्व-प्रमाणन की सुविधा मिलेगी। उन्हें निरीक्षण से जुड़े अनावश्यक दबाव से मुक्ति मिलेगी।

इसके साथ ही, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को भी मजबूत किया जाएगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक सूचकांक है जो यह मापता है कि किसी देश में कारोबार करना कितना आसान है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • शीतकालीन सत्र
  • नगर परिषद अध्यक्ष
  • मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र
  • राइट टू रिकॉल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा