बढ़ते अपराधों पर एमपी सीएम मोहन यादव सख्त, भोपाल–इंदौर के पुलिस कमिश्नर बदलने की तैयारी

Ramanand Tiwari | Published:
Share
mp-cm-mohan-yadav
mp-cm-mohan-yadav

मध्यप्रदेश में बढ़ते अपराधों और पुलिस के ढीले रवैये पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। इसके बाद रायसेन के एसपी को हटाया गया। अब भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नरों के बदलाव की संभावना है।

BHOPAL. भोपाल, इंदौर, रायसेन और ग्वालियर में हाल के अपराधों ने सरकार को चिंतित किया है। बढ़ते अपराधों और पुलिस के ढीले रवैये से सीएम मोहन यादव नाराज हैं। इसी नाराजगी का असर रायसेन जिले में देखने को मिला। जहां 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में देरी पर एसपी को तुरंत हटा दिया गया था।

बड़े फेरबदल की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक अब राजधानी भोपाल और इंदौर में भी बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। दोनों शहरों के पुलिस कमिश्नरों को बदला जा सकता है। पीएचक्यू ने कई जिलों के एसपी और अन्य अधिकारियों को बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के बाद इन तबादलों पर फैसला हो सकता है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



इंदौर की गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में मेंटेनेंस के नाम पर अवैध वसूली, जानें पूरा मामला

सीएम ने कमिश्नर से पूछे कड़े सवाल

भोपाल में सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी के वीडियो वायरल होने के बाद हालात और बिगड़े। मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में भोपाल के पुलिस आयुक्त से सीधे सवाल किए और सख्त चेतावनी दी। थाना प्रभारी स्तर पर कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन जल्द ही राजधानी पुलिस में बड़ा बदलाव होने की पूरी संभावना है।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

दो दिन में दो बैठकें

बीते 48 घंटों में मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर दो समीक्षा बैठकें बुलाईं। उन्होंने कहा जिले की कानून-व्यवस्था बिगड़ती है तो कलेक्टर और SP ही जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों की स्थिति पर रिपोर्ट और प्रस्ताव मांगे हैं।

CBSE ने किया बड़ा बदलाव, 6th से 8th तक कौशल शिक्षा अनिवार्य, अब करके सीखेंगे बच्चे

भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर की रेस

भोपाल कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा मार्च 2026 में तीन साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। वे मार्च 2023 में इस पद पर आए थे। इससे पहले इंदौर कमिश्नर थे। अब उनकी जगह नए कमिश्नर की चर्चा तेज है। संभावित नामों में बालाघाट आईजी संजय कुमार सिंह और हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे डी. श्रीनवास शामिल हैं। वहीं इंदौर पुलिस आयुक्त आईपीएस संतोष सिंह अक्टूबर 2024 में दायित्व संभाल चुके हैं। लेकिन, इंदौर में भी बदलाव की चर्चा जारी है।

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नरों के तबादले शामिल हैं। कई जिलों के SP को बदलने का भी प्रस्ताव है। विधानसभा सत्र के बाद इन तबादलों पर निर्णय लिया जा सकता है।

👉 भोपाल में गुंडागर्दी के वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने पुलिस आयुक्त से सवाल किए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी। थानेदार स्तर पर कार्रवाई की गई। हालांकि, पुलिस में बड़े फेरबदल की संभावना बनी हुई है।

👉 मुख्यमंत्री ने 48 घंटों में दो बैठकें बुलाईं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जिले की कानून-व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति बिगड़ी, तो कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे।

👉 भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद नए कमिश्नर की नियुक्ति हो सकती है। इंदौर में भी पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के बदलाव की चर्चा है।

Top News : खबरें आपके काम की

प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव तय

मुख्यमंत्री का सख्त रुख अपराधों पर है। आने वाले दिनों में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव हो सकता है। एसपी से लेकर कमिश्नर तक के नाम बदल सकते हैं।



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • पुलिस कमिश्नर
  • पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा
  • आईपीएस संतोष सिंह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर