पंडित धीरेंद्र शास्त्री को याद आई अपनी औकात, मंच पर सुनाई संघर्ष की कहानी

Kaushiki | Nov 30, 2025, 11:28 IST
Share
pandit dhirendra shastri
pandit dhirendra shastri

पंडित धीरेंद्र शास्त्री शिवपुरी में कथा के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि कैसे कुर्सी न मिलने के अपमानजनक दौर से गुजरना पड़ा। अब बालाजी की कृपा से प्रधानमंत्री तक उनके धाम आते हैं।

Shivpuri. शिवपुरी में कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए। उन्होंने अपने अतीत की यादें साझा कीं। बाबा बागेश्वर ने कहा कि बचपन के अपमानजनक दौर के बावजूद बालाजी पर अटूट विश्वास रखा।

यही विश्वास आज उनके और उनके गांव के लिए प्रधानमंत्री तक का आगमन सुनिश्चित कर रहा है। ये सभी दीन-हीन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Mp News:शास्त्री के निवेदन को सिंधिया ने बताया आदेश, बोले- पालन होगा; जानें  क्या है बागेश्वर महाराज की मांग? - Shivpuri News: Baba Bageshwar Asked For  A 108-foot-tall Shiva ...
Mp News:शास्त्री के निवेदन को सिंधिया ने बताया आदेश, बोले- पालन होगा; जानें क्या है बागेश्वर महाराज की मांग? - Shivpuri News: Baba Bageshwar Asked For A 108-foot-tall Shiva ...

गांव में नहीं मिलती थी बैठने को कुर्सी

बाबा बागेश्वर ने बताया कि वो आज भी अपने गढ़ा गांव में ही निवास करते हैं। उन्होंने अपने संघर्ष का एक दुखद प्रसंग भक्तों को सुनाया। बाबा ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब उनके गांव का सरपंच उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं देता था।

जब वह सरपंच के पास जाते थे, तब उन्हें चबूतरे पर बिछी सिर्फ बोरी पर बैठने को कहा जाता था। जबकि गांव के अन्य प्रतिष्ठित लोग आराम से कुर्सियों पर बैठकर बात करते थे। यह समय उनके लिए अत्यंत कठिन और अपमानजनक था।

ये खबर भी पढ़ें...

सिर्फ 10 मिनट गायत्री मंत्र का जाप कर देगा BP नॉर्मल, एम्स भोपाल की रिसर्च में खुलासा

Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम सरकार (History, Timing , Location)
Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम सरकार (History, Timing , Location)

बालाजी की कृपा से बदला भाग्य

बाबा बागेश्वर (Pandit Dhirendra Shastri) ने कहा कि उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी। वह हर पल ईश्वर यानी बालाजी का नाम जपते रहे। उन्होंने अपने गढ़ा गांव की पुरानी और दयनीय स्थिति का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि पहले उनके गांव में विधायक भी पांच साल में सिर्फ एक बार आते थे। लगभग पंद्रह साल पहले उनके गांव में ढंग की सड़क तक नहीं थी। लेकिन आज परमात्मा की कृपा देखिए। पूरी दुनिया के लोग दूर-दूर से उस छोटे से गांव में दर्शन करने पहुंचते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

TRAI की नौकरी छोड़ बिना कोचिंग, सेल्फ-स्टडी और अनुशासन से बनीं आईएएस सृजना यादव

Bageshwar Dham – Bageshwar Dham
Bageshwar Dham – Bageshwar Dham

दीन-हीन लोगों को संदेश

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ये भी कहा कि यह सब बालाजी की कृपा है। आज उस छोटे से धाम में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे बड़े व्यक्ति भी दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ये बातें अपनी बढ़ाई के लिए बिल्कुल नहीं बता रहे हैं। वो ये कहानी दीन-हीन लोगों के लिए सुना रहे हैं।

शास्त्री जी ने कहा कि जिन लोगों को यह लगता है कि उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। वे दुखी और असहाय महसूस करते हैं, तो वे हनुमान जी को सच्चे दिल से पकड़ लें। बालाजी पर विश्वास रखने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। बाबा बागेश्वर का बयान

ये खबर भी पढ़ें...

DGP-IG कॉन्फ्रेंस का अंतिम दिन: आंतरिक सुरक्षा पर रणनीति तैयार, चुना जाएगा मॉडल स्टेट, PM मोदी करेंगे CM-मंत्रियों से मुलाकात

भगवा हिंद की तैयारी में जुटे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- चच्चे के 30 बच्चे हो सकते हैं, तो हिंदुओं के 4 क्यों नहीं?

Tags:
  • Pandit Dhirendra Shastri
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा
  • बाबा बागेश्वर
  • बाबा बागेश्वर का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा