एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

Ramanand Tiwari | Nov 30, 2025, 22:50 IST
Share
mp-vidhansabha-winter-session
mp-vidhansabha-winter-session

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 से 5 दिसंबर तक चलेगा। सत्र में सरकार दो नए अहम विधेयक पेश करेगी। इसके अलावा 10 हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट भी पेश होगा। विपक्ष के सवालों के साथ सरकार की रणनीति सत्र को अहम बनाएगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार एक दिसंबर (आज) से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र छोटा लेकिन अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार कई बड़े फैसले सदन में रखने वाली है।

तीन बड़े सरकारी काम, सत्र को बनाएंगे महत्वपूर्ण

इस बार सत्र केवल पांच दिन का होगा, लेकिन एजेंडा भारी है। सरकार दो नए अहम विधेयक पेश करेगी, जो नगरीय निकायों और व्यापारिक प्रतिष्ठान को प्रभावित करेंगे। इसके साथ ही सरकार इस सत्र में दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

10 हजार करोड़ का होगा अनुपूरक बजट

सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला अनुपूरक बजट करीब 10 हजार करोड़ रुपए का होगा। यह बजट उन विभागों और योजनाओं के लिए है जिनमें अतिरिक्त फंडिंग की आवश्यकता बताई गई है। वित्त विभाग ने इससे जुड़े लगभग सभी प्रस्तावों को अंतिम रूप दे दिया है।

एमपी विधानसभा की याचिकाएं होंगी डिजिटल, विधायकों को मिलेगा ऑनलाइन समाधान

1 से 5 दिसंबर तक चलेगा सत्र

शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलेगा। सत्ता पक्ष अपनी विधायी एजेंडा को पास कराने की तैयारी में है। वहीं विपक्ष ने भी सवालों और मुद्दों की लंबी सूची तैयार कर ली है। दोनों दलों की रणनीति इस बार सत्र को हाई-इंटेंसिटी बनाने की है।

एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल

धरना-प्रदर्शन की रोक हटाई

इस सत्र की एक खासियत यह है कि विधायकों के धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक हटा दी गई है। पहले यह प्रतिबंध विवाद का कारण बना था, इसलिए सरकार ने माहौल सहज करने की कोशिश की है।

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से, आएगा राइट टू रिकॉल बिल

ढाई हजार जवान तैनात

सत्र के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं। लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ताकि विधानसभा परिसर और आसपास की सुरक्षा चाक-चौबंद रहे।

राइट टू रिकॉल बिल से जनता को मिलेगी शक्ति

नए विधेयक में राइट टू रिकॉल का प्रावधान होगा। इसका मतलब है, यदि जनता अपने चुने हुए अध्यक्ष के काम से संतुष्ट नहीं है, तो वे उन्हें हटाने के लिए वोट दे सकेंगे। इससे स्थानीय निकायों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी।

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू, चार दिन के सत्र में 1497 प्रश्न

साप्ताहिक अवकाश पर होगी चर्चा

विधानसभा में एक और अहम विधेयक, दुकान एवं प्रतिष्ठान (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2025 पर चर्चा होगी। इस विधेयक के तहत दुकानदारों और कामगारों को साप्ताहिक अवकाश का अधिकार मिलेगा। अब सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को सप्ताह में एक दिन अवकाश देना होगा। इससे कामगारों के स्वास्थ्य और कार्य जीवन में सुधार की उम्मीद है।

रजिस्ट्रेशन के नियमों में होंगे बदलाव

इसके अलावा, सरकार ने दुकान और प्रतिष्ठान के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल बनाने का फैसला लिया है। अब सभी दुकानदारों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें सेल्फ-सर्टिफिकेशन का तरीका अपनाया जाएगा। कागजी दस्तावेजों की जगह डिजिटल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। यह कदम व्यापारियों और छोटे प्रतिष्ठानों को राहत देने के लिए उठाया गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • अनुपूरक बजट
  • शीतकालीन सत्र
  • मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती