मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू, चार दिन के सत्र में 1497 प्रश्न
Ramanand Tiwari | Nov 29, 2025, 23:18 IST
mp-assembly-winter-session
मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है। विधायकों ने कुल 1497 सवाल सरकार के सामने रखे हैं। सत्र छोटा होने के बावजूद मुद्दों की लंबी फेहरिस्त है। विपक्ष ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसी के साथ विधायकों ने कुल 1497 सवाल सरकार के सामने रख दिए हैं। कम समय के सत्र में प्रतिदिन 374 सवालों का औसत है। यह दिखाता है कि विधायकों के पास मुद्दों की लंबी फेहरिस्त है।
इस बार विधायकों ने 907 सवाल ऑनलाइन और 590 सवाल ऑफलाइन दाखिल किए हैं। सभी सवालों के जवाब सरकार द्वारा विधानसभा सचिवालय को भेजे जा चुके हैं। इसके साथ ही ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। इससे साफ है कि विपक्ष-सत्ता पक्ष-दोनों इस सत्र में मुद्दों को लेकर आक्रामक हैं।
ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल
विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने सत्र की तैयारियों का निरीक्षण किया। पिछले सत्र में परिसर में नारेबाजी और धरने पर रोक थी। इस बार विधायकों के लिए गाइडलाइन में यह प्रतिबंध हटा दिया गया है। सदन और परिसर दोनों में माहौल ज्यादा गर्म रहेगा।
ये भी पढ़ें...इंदौर की गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में मेंटेनेंस के नाम पर अवैध वसूली, जानें पूरा मामला
कांग्रेस विधायकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि चार दिनों में जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा संभव नहीं है। विपक्ष का तर्क है जब सवाल हजारों में हों, तो समय भी पर्याप्त होना चाहिए।
किसानों और नागरिकों की अपेक्षा है कि उनके मुद्दे उठाए जाएं। कई विधायक चाहते हैं कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए। ताकि जनहित मामलों पर ठोस बहस और समाधान हो सके।
ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा की याचिकाएं होंगी डिजिटल, विधायकों को मिलेगा ऑनलाइन समाधान
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र की चार दिन की अवधि नाकाफी है। यह 8 करोड़ जनता के मुद्दों के लिए पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस विधायक दल लगातार सत्र अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है।
ये भी पढ़ें...विधानसभा सत्र से पहले रणनीति तेज: 30 नवंबर को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक
उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पहले भी सवाल उठाती रही है। आगे भी सड़क से लेकर सदन तक जनता की हर आवाज को बुलंद करती रहेगी। उनका कहना है कि जनहित के मुद्दे कभी नहीं रुकेंगे। यह सत्र छोटा हो या बड़ा, मुद्दे लगातार उठेंगे।
ऑनलाइन-ऑफलाइन मिलाकर रिकॉर्ड प्रश्न
ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल
सदन की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल पूरा
ये भी पढ़ें...इंदौर की गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में मेंटेनेंस के नाम पर अवैध वसूली, जानें पूरा मामला
विपक्ष का आरोप सत्र छोटा
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...
किसानों और जनता की उम्मीदें भी जुड़ी
ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा की याचिकाएं होंगी डिजिटल, विधायकों को मिलेगा ऑनलाइन समाधान
चार दिन जनता के मुद्दों के लिए बहुत कम
ये भी पढ़ें...विधानसभा सत्र से पहले रणनीति तेज: 30 नवंबर को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक
जनता की आवाज कभी नहीं रुकेगी
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava