LPG Price Hike : महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर, देखें क्या हैं नए रेट

Sourabh Bhatnagar | Nov 01, 2024, 10:51 IST
महंगा हो गया गैस सिलेंडर
1 नवंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपए तक बढ़ा दिए हैं, जिससे दिवाली पर आम लोगों को झटका लगा है।

1 नवंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपए तक बढ़ा दिए हैं, जिससे दिवाली पर आम लोगों को झटका लगा है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, आज से नए रेट्स लागू हो गए हैं।



कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1802 रुपए में मिलेगा, जबकि कोलकाता में 1911.50 रुपए, मुंबई में 1754 रुपए और चेन्नई में 1964 रुपए में मिलेगा।



नवंबर में होने वाले हैं बड़े बदलाव, पड़ेगा बजट पर असर



घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलेंडर अगस्त 2023 के रेट्स पर ही उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹803 है, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत ₹603 है। अगस्त 2023 में सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम में लगभग ₹100 की कटौती की थी।



MP में क्या है नया रेट

देश के बड़े शहरों में क्या हैं रेट

दिल्ली - 1802 रुपए


कोलकाता - 1911.50 रुपए


मुंबई - 1754.50 रुपए


चेन्नई - 1964.50 रुपए



BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं को हर माह ₹2100 देने का ऐलान, ₹500 में गैस सिलेंडर



पिछले महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें

सितंबर में, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹1691 थी, जो अब बढ़कर ₹1802 हो गई है। अगस्त में यह सिलेंडर दिल्ली में ₹1652.50 में मिल रहा था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • LPG Price Hike
  • LPG price
  • commercial LPG prices
  • LPG Price latest News
  • LPG Price in India
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा