/sootr/media/post_banners/3a35ca74a0f8f1ab10774800ea66c8684d30c17212e369db85ad3a0be4592fe9.jpeg)
NEW DELHI. M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 बुधवार को जारी की गई। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी 82 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के टॉप 10 बिलेनियर्स की लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं। वेल्थ में 20 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद उन्होंने लगातार तीसरे साल सबसे धनी एशियाई का खिताब बरकरार रखा है। इस उपलब्धि के साथ ही अंबानी फिर से भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं।
अडाणी की नेटवर्थ में साल-दर-साल 35% की गिरावट
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर से फिसलकर 23वें नंबर पर आ गए हैं। नेटवर्थ में साल-दर-साल 35% की गिरावट के साथ, उनकी कुल नेटवर्थ 53 बिलियन डॉलर है। अडाणी को पिछले साल के मुकाबले 28 बिलियन डॉलर या हर हफ्ते 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
ये खबर भी पढ़ें...
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा मुंबई में अरबपति रहते हैं। इस लिस्ट के अनुसार कुल 187 अरबपतियों में 66 मुंबई में, 39 दिल्ली में, 21 बंगलुरू में रहते हैं। इसके अलावा 61 अन्य शहरों में रहते हैं। जिन भारत के टॉप 10 अरबपतियों को लिस्ट में जगह मिली है। उसमें 9 लोगों की दौलत में साल 2022 के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। इस लिस्ट साइरस पूनावाला अकेले अरबपति हैं, जिनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है।
लिस्ट में 16 नए भारतीय बिलेनियर शामिल हुए
लिस्ट के अनुसार भारत में रहने वाले 187 बिलेनियर्स के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बिलेनियर प्रोड्यूसिंग नेशन बना हुआ है। इस साल लिस्ट में 16 नए भारतीय बिलेनियर शामिल हुए हैं। वहीं भारतीय मूल के बिलेनियर्स की संख्या बढ़कर 217 हो गई है।
दुनिया में 3,112 बिलेनियर्स, घट रही संख्या
दुनिया में बिलेनियर्स की संख्या 2023 में 3,384 से घटकर 3,112 हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 की तुलना में अरबपतियों की संख्या में 8% की गिरावट आई है। इनकी कुल नेटवर्थ में 10% की गिरावट आई है। लगभग 1,078 अरबपतियों ने अपनी नेटवर्थ में बढ़ोतरी देखी, जिनमें से 176 नए चेहरे थे। करीब 2,479 लोगों की नेटवर्थ घटी या पहले जैसी ही रही।
बेजोस की नेटवर्थ घटकर 157 बिलियन डॉलर पर आई
अमेजन के जेफ बेजोस की नेटवर्थ को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उनकी नेटवर्थ 70 बिलियन घटकर 118 बिलियन तक आ गई है। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क की नेटवर्थ 48 बिलियन डॉलर घटकर 157 बिलियन डॉलर पर आ गई है। हुरुन रिपोर्ट 1998 में लंदन में स्थापित एक रिसर्च, लग्जरी पब्लिशिंग और इवेंट ग्रुप है। इसकी भारत, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और लक्जमबर्ग में प्रजेंस है।