AI Summit 2026 में MP के 14 स्टार्टअप्स देखकर दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां

Manya Jain | Feb 16, 2026, 16:34 IST
madhya pradesh startups ai impact summit 2026
दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुई एआई समिट में मध्य प्रदेश की एंट्री भी हो गई है। राज्य के 14 स्टार्टअप्स अपनी आधुनिक तकनीक और एआई प्रोजेक्ट्स पेश करेंगे।

MP News: दिल्ली के भारत मंडपम में एआई समिट की शुरुआत हो गई है। यहां मध्य प्रदेश अपनी तकनीक का दम दिखाएगा। एमपी अब केवल खेती ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी में भी आगे है। मध्य प्रदेश सरकार के 𝐌𝐚𝐝𝐡𝐲𝐚 𝐏𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡 𝐏𝐚𝐯𝐢𝐥𝐢𝐨𝐧की चारों तरफ चर्चा हो रही है।



इंदौर, भोपाल और ग्वालियर के स्टार्टअप्स शामिल हो रहे हैं। मप्र के कुल चौदह स्टार्टअप्स ने अपने अनोखे आइडिया पेश किए हैं। आइए जानते हैं कुछ खास स्टार्टअप्स के बारे में...



768-512-26047231-184-26047231-1771156660238


𝐌𝐏 𝐏𝐚𝐯𝐢𝐥𝐢𝐨𝐧: स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन तक

मध्य प्रदेश के स्टार्टअप्स ने चार प्रमुख विभागों ने प्रक्टिकल एआई सोल्यूशंस बताए हैं, जो सीधे आम जनता के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं।



ai imapct summit 2026 mp startups


  • सेहत में सुधार: 'सुमन सखी' एआई के जरिए मरीजों को जरूरी सलाह दी जाएगी। वहीं PATO नाम का टूल टीबी जैसी बीमारी का पहले ही पता लगा लेगा।
  • गांवों की तरक्की: मनरेगा ( अब जीरामजी) के कामकाज पर अब एआई से नजर रखी जाएगी। इससे गांवों में होने वाले कामों में और ज्यादा पारदर्शिता आएगी।
  • स्मार्ट शहर: शहरों के बेहतर प्रबंधन के लिए 'गरुड़ लैब' बनाई गई है। एआई की मदद से गाड़ियों के ईंधन की चोरी रोकना इससे आसान होगा।
  • आधुनिक पर्यटन: श्रद्धालुओं को घर बैठे महाकाल दर्शन का अहसास कराया जा रहा है। होलोग्राफिक डिस्प्ले के जरिए धार्मिक पर्यटन अब और भी हाई-टेक होगा।
ai summit 2026


इंदौर, भोपाल और ग्वालियर की बड़ी छलांग

समिट में मध्य प्रदेश के स्टार्टअप्स ने अपनी एआई टेक्नोलॉजी से सबको प्रभावित किया है।



  • ट्रायोसॉफ्ट (भोपाल): यह बड़े अस्पतालों और कैंपस के अंदर रास्ता ढूंढने में मदद करता है। इसमें एक्सआर (XR) तकनीक का इस्तेमाल कर आसान नेविगेशन मिलता है।
  • प्लांटिक्स (एग्रिटेक): यह ऐप किसानों के लिए किसी डॉक्टर जैसा है। एआई की मदद से यह फसलों की बीमारियों को पहचानता है और बचाव के तरीके बताता है।
  • कॉमन स्कूल (ग्वालियर): यह बातचीत करने का तरीका सुधारने वाला प्लेटफॉर्म है। यहां एआई की मदद से आप बोलने की प्रैक्टिस कर सकते हैं और कॉन्फिडेंस बढ़ा सकते हैं।
  • रिमोट फिजियो (हेल्थटेक): यह दूरदराज के इलाकों में फिजियोथैरेपी पहुंचाता है। एआई और स्मार्ट मशीनों के जरिए मरीज घर बैठे अपना इलाज कर सकते हैं।
  • रियलटेक सेंस लैब्स (इंदौर): यह सिनेमा की दुनिया में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। एआई (Artificial Intelligence) की मदद से डिजिटल एक्टर और शानदार फिल्मी कहानियां तैयार की जा सकती हैं।
  • निवेश का केंद्र मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPSEDC) इस समिट के माध्यम से राज्य में Sovereign AI और स्टार्टअप इनक्यूबेशन के लिए वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

मध्य प्रदेश का एआई विजन 2026

भोपाल में हुई कॉन्फ्रेंस के बाद एमपी अब बदल रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य नई दिशा में बढ़ रहा है। अब सरकारी कामकाज में एआई का इस्तेमाल बढ़ेगा।



भारत मंडपम में हमारे राज्य ने अपनी ताकत दिखाई है। सरकार का लक्ष्य एआई और डीप-टेक में निवेश लाना है। इससे मध्य प्रदेश के युवाओं को बड़ी नौकरियां मिलेंगी। एवीजीसी और एक्सआर सेक्टर में भी नए मौके बनेंगे।



ये भी पढ़ें...



AI Summit 2026 से बदलेगा भारत का भविष्य, 7 राष्ट्रपति और कई दिग्गज CEO



जॉब मार्केट का किंग बनने के लिए कैसे सीखें चाइनीज भाषा



PWC Internship 2026: फ्रेशर्स के लिए Big Four फर्म में एंट्री का सबसे बड़ा मौका



कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका



Bhopal | Indore | gwalior | भारत मंडपम्



Tags:
  • MP News
  • Indore
  • Bhopal
  • भारत मंडपम्
  • Artificial Intelligence
  • AI
  • gwalior
  • AI Summit 2026