Modi ने समुद्र के अंदर किए दर्शन, जानें क्यों डूब गई थी बेट द्वारका

Jitendra Shrivastava | Feb 25, 2024, 19:57 IST
Share
THESOOTR
मोदी ने समुद्र के अंदर द्वारका के किए दर्शन।

श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर दिया तो कंस के श्वसुर जरासंध ने श्रीकृष्ण और यदुवंशियों का खात्मा करने की कसम खाई थी। इसके चलते यादवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रीकृष्ण ने मथुरा को छोड़कर द्वारका जाने का निश्चय किया।

BHOPAL. पीएम नरेंद्र मोदी ( Modi ) के रविवार को समुद्र में डुबकी लगाने यानी स्कूबा डाइविंग करने के साथ ही पौराणिक द्वारका नगरी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ने मोदी समुद्र के अंदर बेट द्वारका में भगवान द्वारकाधीश की पूजा भी की। उन्होंने कहा कि यह एक दिव्य अनुभव था। द्वारका नगरी आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित देश के चारों धाम में से एक है। हम आपको बताते हैं कि द्वारका का क्या इतिहास है और इसके बारे में हिंदू धर्म में क्या मान्यता है....

इसलिए मथुरा को छोड़ द्वारका गए थे श्रीकृष्ण

आज से लगभग पांच हजार साल पहले श्रीकृष्ण ने मथुरा छोड़कर द्वारका का निर्माण विश्वकर्मा के हाथों कराया था। श्रीकृष्ण अपने साथ यदुवंशियों को ले गए थे। द्वारका श्रीकृष्ण की कर्मभूमि मानी जाती है। श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर दिया तो कंस के श्वसुर जरासंध ने श्रीकृष्ण और यदुवंशियों का खात्मा करने की कसम खाई थी। इसके लिए वह आए दिन मथुरा पर आक्रमण करता रहता था। इसके चलते यादवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रीकृष्ण ने मथुरा को छोड़कर द्वारका जाने का निश्चय किया।

ये खबरें भी पढ़ें...

मोदी ने गुजरात में सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया, AIIMS का लाकार्पण भी

अब नहीं होगा मन की बात का प्रसारण, जानिए PM मोदी ने क्या कारण बताया

केंद्रीय कर्मियों को मार्च में मिलेगी खुशखबरी, DA में होगा इजाफा !

मुकेश अंबानी के बेटे के प्री-वेडिंग में इंदौर के शेफ बनाएंगे खाना

गांधारी के श्रृाप से डूबी द्वारका

द्वारका के डूबने का धर्मग्रंथों में कहीं-कहीं विवरण मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार महाभारत के 36 वर्ष बाद द्वारका नगरी समुद्र में डूब गई थी। जब युधिष्ठिर का हस्तिनापुर में राजतिलक हो रहा था, उस समय श्रीकृष्ण भी वहां मौजूद थे। तब गांधारी ने श्रीकृष्ण को महाभारत युद्ध का दोषी ठहराते हुए भगवान श्रृाप दिया कि अगर मैंने अपने आराध्य की सच्चे मन से आराधना की है और मैंने अपना पत्नीव्रता धर्म निभाया है तो जो जिस तरह मेरे कुल का नाश हुआ है, उसी तरह तुम्हारे कुल का नाश भी तुम्हारी आंखों के समक्ष होगा। कहते हैं इस श्रृाप की वजह से श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी पानी में समा गई।

1963 में हुई सबसे पहले खोज

साल 2005 में द्वारिका के रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में भारतीय नौसेना ने भी मदद की।अभियान के दौरान समुद्र की गहराई में कटे-छटे पत्थर मिले और यहां से लगभग 200 अन्य नमूने भी एकत्र किए, लेकिन आज तक यह तय नहीं हो पाया कि यह वही नगरी है अथवा नहीं जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने बसाया था। आज भी यहां वैज्ञानिक स्कूबा डायविंग के जरिए समंदर की गहराइयों में कैद इस रहस्य को सुलझाने में लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1963 में सबसे पहले द्वारका नगरी का ऐस्कवेशन डेक्कन कॉलेज पुणे, डिपार्टमेंट ऑफ़ आर्कियोलॉजी और गुजरात सरकार ने मिलकर किया था। इस दौरान करीब 3 हजार साल पुराने बर्तन मिले थे। इसके तकरीबन एक दशक बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया कि अंडर वॉटर आर्कियोलॉजी विंग को समंदर में कुछ ताम्बे के सिक्के और ग्रेनाइट स्ट्रक्चर भी मिले।

Tags:
  • modi
  • द्वारका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच