देशभर में मानसून का कहर: बाढ़, बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात, कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

Aman Vaishnav | Sept 04, 2025, 21:15 IST
देशभर में मानसून ने कहर मचा दिया है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और कश्मीर में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़े हैं। कई जिलों में जलस्तर बढ़ने और नुकसान के कारण अलर्ट जारी किया गया है।
1 7 दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश
Aman vaishnav (10)

भारी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को बेहाल कर दिया है, नोएडा हो या गाजियाबाद हर जगह बारिश का कहर जारी है। गुड़गांव में भारी बारिश से लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे।

2 7 राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात
Aman vaishnav (12)

राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। भारी बारिश से कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं, दौसा में मोरेल नदी 44 साल बाद खतरे के निशान को पार कर गई है।

3 7 पंजाब में बाढ़ से तबाही
Aman vaishnav (13)

पंजाब के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश के आपदा प्रदेश घोषित कर दिया है। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में कपूरथला के बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया।

4 7 मध्यप्रदेश में बारिश का संकट
Aman vaishnav (14)

नर्मदा नदी में जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है, जिससे मंडला, डिंडौरी, श्योपुर समेत कई जिले प्रभावित हैं। (मध्यप्रदेश बारिश अपडेट) बांधों के गेट खुलने से स्थिति और गंभीर हो गई है, और कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

5 7 हिमाचल में बारिश से तबाही
Aman vaishnav (15)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हो रही लगातार बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। भूस्खलन और पेड़ों के गिरने के कारण राज्य में विद्यालयों को भी बंद रखा गया।

6 7 हरियाणा में बाढ़ और बारिश
Aman vaishnav (16)

हरियाणा में भारी बारिश और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात खराब हुए, स्कूल बंद कर दिए गए और प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया।

7 7 कश्मीर में मूसलधार बारिश
Aman vaishnav (17)

कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश ने हालात को बिगाड़ दिया है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।