मोहन यादव से ममता तक, देश के सबसे पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री कौन हैं, देखें लिस्ट
News In Short
- देश के कई मुख्यमंत्री पढ़ाई में भी नंबर वन हैं।
- MP के CM डॉ. मोहन यादव के पास PhD और MBA दोनों हैं।
- असम के हिमंत बिस्वा शर्मा ने भी पॉलिटिकल साइंस में PhD की है।
- ममता बनर्जी के पास LLB (Bachelor of Legislative Law) और BEd दोनों डिग्रियां हैं।
- मेघालय और महाराष्ट्र के CM भी इस पढ़े-लिखे नेताओं की लिस्ट में हैं।
News In Detail
आजकल चुनावी मौसम में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लोग अब सिर्फ राजनीतिक मुद्दों की ही नहीं, बल्कि नेताओं की पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी जानने के लिए बेताब रहते हैं। जी हां, अब वोट देने से पहले जनता यह भी देखती है कि उनका नेता कितने पढ़े-लिखे हैं। हाल ही में कुछ मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने राजनीति के साथ-साथ अपनी पढ़ाई में भी कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।
अब सवाल यह उठता है कि हमारे देश के किन मुख्यमंत्री की शिक्षा सबसे ज़्यादा मजबूत है? दरअसल, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री न केवल राजनीति में अपनी पकड़ बना चुके हैं, बल्कि पढ़ाई के मामले में भी काफी अव्वल हैं। इससे यह साबित होता है कि सिर्फ ताकतवर नेता ही नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे नेता भी जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना रहे हैं।
आजकल लोग सिर्फ चुनावी घोषणा पत्र ही नहीं, नेताओं के डिग्री वाले कागजात भी मांगने लगे हैं! अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किस राज्य के मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं तो आगे पढ़िए हमारी लिस्ट!
देश के सबसे पढ़े-लिखे CM कौन?
आज की राजनीति में लोग नेताओं से सिर्फ काम नहीं, बल्कि तालीम भी पूछते हैं। जनता यह जानना चाहती है कि जो नेता उनके राज्य की बागडोर संभाल रहा है, वो कितना पढ़ा-लिखा है। इसी सवाल का जवाब हम यहां दे रहे हैं।
मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव इस मामले में सबसे आगे हैं। उनके पास डिग्रियों की एक लंबी फेहरिस्त है। उन्होंने BSc (Bachelor of Science) से ग्रेजुएशन की। फिर पॉलिटिकल साइंस में MA (Master of Arts) किया।
बस यहीं नहीं रुके मोहन यादव
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने LLB और MBA (Master of Business Administration) भी किया। इसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में PhD (Doctor of Philosophy) की डिग्री हासिल की। यानी वो डॉक्टरेट होल्डर मुख्यमंत्री हैं। इतनी डिग्रियों के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
हिमंत बिस्वा शर्मा: असम के पढ़े-लिखे CM
दूसरे नंबर पर आते हैं असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। उनकी शुरुआती पढ़ाई गुवाहाटी के मशहूर कामरूप अकादमी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दोनों की। फिर उन्होंने BRM गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की। इतना ही नहीं, उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से ही पॉलिटिकल साइंस में PhD की डिग्री भी ली। राजनीति और कानून दोनों में उनकी गहरी पकड़ है।
ममता बनर्जी की डिग्रियां भी कम नहीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि (Educational Background) भी काफी मजबूत है। उन्होंने जोगमाया देवी कॉलेज से हिस्ट्री में BA किया। फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय से इस्लामी इतिहास में MA की डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने श्री शिक्षायतन कॉलेज से BEd (Bachelor of Education) भी किया। जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से LLB की डिग्री भी उनके नाम है। यानी इतिहास, शिक्षा और कानून तीनों में उनकी (पश्चिम बंगाल सीएम ममता बैनर्जी) पढ़ाई है।
मेघालय के CM का विदेशी कनेक्शन
मेघालय के मुख्यमंत्रीकॉनराड संगमा की पढ़ाई की कहानी भी दिलचस्प है। उनकी शुरुआत दिल्ली के जाने-माने सेंट कोलंबा स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की मशहूर यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के व्हार्टन स्कूल से BBA (Bachelor of Business Administration) की पढ़ाई पूरी की। फिर लंदन के इंपीरियल कॉलेज से MBA किया। विदेशी संस्थानों से पढ़े मुख्यमंत्री की गिनती में वो खास जगह रखते हैं।
देवेंद्र फडणवीस: कानून और मैनेजमेंट का मेल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बनाते हैं। उनके पास कानून की डिग्री है। इसके साथ ही उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में भी विशेष पढ़ाई की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके प्रशासनिक अंदाज में भी साफ दिखती है। कानून की समझ और मैनेजमेंट का ज्ञान उन्हें एक बेहतर नीति-निर्माता बनाता है।
पढ़े-लिखे नेता और जनता की उम्मीदें
जनता आज पहले से ज्यादा जागरूक है। वो चाहती है कि उनके नेता न सिर्फ राजनीतिक रूप से मजबूत हों, बल्कि पढ़े-लिखे भी हों। डॉ. मोहन यादव से लेकर हिमंत बिस्वा शर्मा तक, कई मुख्यमंत्री यह साबित कर चुके हैं कि राजनीति औरएजुकेशन साथ-साथ चल सकती है। यह बदलाव भारतीय लोकतंत्र के लिए एक अच्छा संकेत है।
FAQ
- भारत के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री कौन हैं?
अभी के मुख्यमंत्रियों में मध्य प्रदेश के डॉ. मोहन यादव सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे माने जाते हैं। उनके पास BSc, MA (पॉलिटिकल साइंस), LLB, MBA और PhD जैसी कई डिग्रियां हैं। वो पॉलिटिकल साइंस में डॉक्टरेट होल्डर हैं, जो उन्हें इस लिस्ट में शीर्ष पर रखता है। - ममता बनर्जी कितनी पढ़ी हैं?
हां, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास LLB की डिग्री है जो उन्होंने जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से हासिल की। इसके अलावा उनके पास हिस्ट्री में BA, इस्लामी इतिहास में MA और BEd की डिग्री भी है। - हिमंत बिस्वा शर्मा ने PhD कहां से की है?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में PhD की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने उसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है और BRM गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई भी की है।
यें खबरें भी पढ़ें...
NEET UG के छात्रों को सरकार ने दी बड़ी राहत, MBBS सीटों में होगी बंपर बढ़ोतरी
ISRO ने स्पेस मिशन में किया बड़ा बदलाव! अब आम भारतीय भी कर सकेंगे अंतरिक्ष की यात्री
ओपेक छोड़ेगा यूएई, होर्मुज संकट में तेल बाजार पर बड़ा असर; जानिए भारत कितना प्रभावित होगा