ऐसा क्या बोल गए BJP सांसद निशिकांत दुबे कि जेपी नड्डा को करना पड़ा किनारा...
भारतीय जनता पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं, सांसद निशिकांत दुबे और राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने 19 अप्रैल को न्यायपालिका (Judiciary) की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए थे। देश की सर्वोच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) पर सवाल उठाने से हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद से विपक्षी दलों (Opposition parties) ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। वहीं अब पार्टी ने सदन में दिए गए अपनी ही पार्टी के नेताओं के बयान से किनारा कर लिया है।
जेपी नड्डा बोले-पार्टी का कोई लेना-देना नहीं
दिनेश शर्मा का बयान
भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने न्यायपालिका (Supreme Court) की भूमिका को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून और नियम बनाना संसद का कार्य है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा शामिल हैं। वहीं, इन बनाए गए कानूनों के पालन की निगरानी करना न्यायपालिका का काम है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में यह स्पष्ट है कि संसद या राज्यसभा-लोकसभा को कोई निर्देश नहीं दे सकता, क्योंकि जब किसी कानून पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाती है, तो उसे चुनौती नहीं दी जा सकती।
निशिकांत दुबे ने दिया था ये बयान
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने संसद की सर्वोच्चता का हवाला देते हुए कहा था कि संसद कानून बनाती है। अगर सुप्रीम कोर्ट हर मामले में हस्तक्षेप करेगा तो संसद और विधानसभा को बंद कर देना चाहिए। देश में गृह युद्ध और धार्मिक तनाव के लिए न्यायपालिका जिम्मेदार है।
यह भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट बन गया 'सुपर संसद'? उपराष्ट्रपति धनखड़ को सिब्बल-सिंघवी का तीखा जवाब
बयान ने राजनीतिक तापमान और बढ़ाया
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा जानबूझकर संविधान की मूल भावना (Basic Structure of Constitution) को निशाना बना रही है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में चुनावी बॉन्ड, वक्फ कानून और चुनाव आयोग जैसे मामलों में सवाल उठाए हैं। सलमान खुर्शीद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता ने कहा कि सरकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट देश की न्यायिक अंतिम संस्था है, और उसकी अवमानना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
यह भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट पर BJP सांसद का बड़ा बयान, ‘अगर अदालत कानून बनाए, तो संसद बंद कर दें’
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक