बदलेगा शेर-शेरनी का नाम, अमित शाह ने छग से किया चुनाव का श्रीगणेश

Marut raj | Feb 22, 2024, 20:32 IST
the sootr
ईवीएम के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को दिल्ली में पांच घंटे पुलिस ने कस्टडी में रखा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद किए जाने सहित गुरुवार की प्रमुख खबरें...

भोपाल. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की अपील की। पूर्व सीएम कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दिल्ली में गिरफ्तार होने सहित गुरुवार की प्रमुख खबरें।



'पीएम आवास' पर मुस्लिमों का कब्जा, गुंबद बनाकर मस्जिद-मजार का दिया रूप



मैतेई को ST दर्जा देने पर विचार नहीं होगा


मोदी को फिर पीएम बनाओ, हम दुनिया के तीसरी आर्थिक ताकत बन जाएंगे



मणिपुर हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय को ST में शामिल करने का आदेश रद्द किया। इसी आदेश के बाद भड़की जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।



महाभारत के कृष्ण को IAS पत्नी ने दिया जवाब, जानिए अब दोनों ने क्या कहा



आईपीएम के 21 मैचों का शेड्यूल जारी


22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 21 मैचों का शेड्यूल जारी हो गया। आम चुनाव के कारण पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।



विदिशा जिले की बीसीएम संध्या जैन रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई



दिग्विजय सिंह गिरफ्तार


ईवीएम के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शाम को इन्हें रिहा कर दिया गया।



शाह ने किया चुनाव का शंखनाथ


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने जांजगीर-कोंडागांव में जनसभा को संबोधित किया।



बदलेगा शेर-शेरनी का नाम


कलकत्ता हाईकोर्ट ने शेरनी का नाम सीता और शेर का अकबर रखने पर आपत्ति जताई है। साथ ही बंगाल सरकार को विवाद से बचने के लिए दोनों का नाम बदलने काे कहा है।



संयुक्त किसान मोर्चा कल मनाएगा ब्लैक डे


किसान आंदोलन के 10वें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर माहौल शांत रहा। शुक्रवार को देशभर में ब्लैक डे मनाया जाएगा।



Amit Shah | Name of lion and lioness will change



Tags:
  • Amit Shah
  • अमित शाह
  • Name of lion and lioness will change
  • बदलेगा शेर-शेरनी का नाम