21 साल की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस वर्ल्ड 2025 की टॉप मॉडल, भारत का नाम किया रोशन
21 साल की मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 के टॉप मॉडल चैलेंज में एशिया-ओशिनिया क्षेत्र की विजेता बनकर भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया।
नंदिनी ने एशिया-ओशिनिया रीजन की तरफ से जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में मिस नामीबिया, अमेरिका-कैरिबियन और आयरलैंड की प्रतिभागी भी शामिल थीं, जिन्होंने रैंप पर अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता।
यह इवेंट केवल ब्यूटी कॉम्पिटिशन नहीं था बल्कि सांस्कृतिक और फैशन उत्सव भी था। कंटेस्टेंट्स ने ट्रेडिशनल इंडियन डिजाइनर अर्चना कोचर के पोचमपल्ली, गढ़वाल और गोल्लभामा जैसे हैंडलूम आउटफिट पहने। इसने हैदराबाद को ‘City of Pearls’ का गौरव दिलाया।
रैंप शो में आधुनिक फैशन सेगमेंट भी था, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने इंटरनेशनल डिजाइनर्स के मॉडर्न आउटफिट्स पहने। इसने ट्रेडिशन और मॉडर्निटी का बेहतरीन मेल प्रस्तुत किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।
हर देश से दो-दो फाइनलिस्ट्स चुने गए। एशिया और ओशिनिया से नंदिनी और न्यूजीलैंड की समांथा पूले फाइनल में पहुंचीं। अन्य क्षेत्रों की फाइनलिस्ट्स में मिस नामीबिया, अमेरिका-कैरिबियन और यूरोप के प्रतिभागी थे। अंतिम राउंड में सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
नंदिनी का जन्म 12 सितंबर 2003 को राजस्थान के कोटा में हुआ। उन्होंने सेंट पॉल स्कूल से पढ़ाई की और मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल की।
मॉडलिंग उनका शौक है। 2023 में उन्होंने मिस इंडिया (फेमिना मिस इंडिया 2023) का खिताब जीता और मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टॉप मॉडल चैलेंज जीतकर देश का नाम रोशन किया।