नाशिक में फिर अशोक खरात जैसा कांड, शिकायत करने गया शख्स खुद निकला मुजरिम
News In Short
- ब्लैकमेलिंग की शिकायत करने वाला रवींद्र एरंडे खुद गिरफ्तार हुआ।
- पुलिस को पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड से भारी मात्रा में अश्लील कंटेंट मिला।
- आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं का भरोसा तोड़ा।
- आरोपी पर आईटी एक्ट, यौन शोषण और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज।
- कोर्ट ने आरोपी को गहन पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर भेजा।
News In Details
महाराष्ट्र का नाशिक अभी अशोक खरात के सदमे से उभरा भी नहीं था कि इसी बीच शहर में एक और घिनौना कांड सामने आया है। इसनेपूरे शहर को झकझोर दिया है। इस मामले के सामने आने का बाद से सियासी भूचाल मचा है। नाशिक से एक और सेक्स स्कैंडल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 121 अश्लील वीडियो मिले हैं।
शिकायतकर्ता ही निकला असली गुनहगार
दरअसल, 2 अप्रैल को 63 वर्षीय रवींद्र एरंडे ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा कि कुछ लोग उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने तब एरंडे की शिकायत पर चार लोगों को पकड़ा था। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के होश उड़ गए। खुद को पीड़ित बताने वाला शख्स ही असल में मुख्य आरोपी निकला।
कैसे खुली आरोपी की पोल
पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल और पेन ड्राइव जब्त किए थे। डिजिटल सबूतों की पड़ताल में 121 अश्लील क्लिप्स मिलीं। इन सभी वीडियो में रवींद्र एरंडे अलग-अलग महिलाओं के साथ दिखा। वह महिलाओं के गुप्त वीडियो रिकॉर्ड करता था।
नौकरी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण
इसी दौरान एक पीड़ित महिला ने पुलिस से संपर्क किया। महिला ने बताया कि एरंडे ने उसे बड़ा धोखा दिया है। उसने बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया था। भरोसा जीतकर उसने महिला को होटल में बुलाया और शोषण किया। आरोपी को महिला की जाति के बारे में भी पता था। इसके बावजूद उसने बार-बार महिला के साथ घिनौनी हरकत की।
एट्रोसिटी और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने अब रवींद्र एरंडे को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 77 लगी है। साथ ही आईटी एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट भी लगाया गया है। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस ने की पीड़ित महिलाओं से अपील
पुलिस को अंदेशा है कि यह एक बड़ा सेक्स रैकेट हो सकता है। एसीपी सचिन बारी के नेतृत्व में गहन जांच जारी है। पुलिस ने अन्य पीड़ित महिलाओं से भी शिकायत की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सबकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस कांड से पूरे नाशिक शहर में भारी सनसनी फैली है।
ये खबरें भी पढ़ें...
अशोक खरात की सफाई- महिलाओं के साथ जो किया, वो धार्मिक विधि थी, जानें पूरी कुंडली
अशोक खरात कांड: ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर धोखा, झूमर की लाइट से चलता था गुप्त संकेत
बाबा अशोक खरात की कृपा या राजनीतिक सेटिंग? रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की पूरी कहानी
ज्योतिष की आड़ में महिलाओं का शोषण, अशोक खरात के घर से मिली 58 वीडियो क्लिप और करोड़ों की संपत्ति