अशोक खरात की सफाई- महिलाओं के साथ जो किया, वो धार्मिक विधि थी, जानें पूरी कुंडली
Anjali Dwivedi | Mar 29, 2026, 15:38 IST
ashok kharat
ढोंगी बाबा अशोक खरात ने नासिक में मंदिर और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण किया। एसआईटी जांच में 58 अश्लील वीडियो और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।
मिरगांव के सन्नाटे में एक गहरा डर छिपा है। वहां लोग कैमरे पर बोलने से भी कांपते हैं। वे उस कैप्टन से डरते हैं जो कभी भगवान बना था। आज वही शख्स सलाखों के पीछे अपने पाप गिन रहा है। आस्था के नाम पर वहां सिर्फ जिस्मानी सौदा होता था।
महिलाएं विधि के नाम पर अपनी इज्जत लुटाती रहीं। यह कहानी किसी फिल्म की नहीं, बल्कि हकीकत है। ढोंगी बाबा अशोक खरात ने भक्ति का नकाब पहन कर उसने धर्म को हवस मिटाने का जरिया बना लिया था।
विधानसभा में जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सच्चाई बताई, सब सन्न रह गए। पुलिस को 8 महिलाओं के 35 अश्लील वीडियो मिले हैं। इन वीडियो में खरात महिलाओं का यौन शोषण कर रहा है। वह इसे धार्मिक अनुष्ठान बताकर महिलाओं को गुमराह करता था।
वह तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर उनका मुंह बंद रखता था। वह कहता था कि बताने पर परिवार तबाह हो जाएगा। अब तक उसके खिलाफ 9 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। एसआईटी को 80 से अधिक नई शिकायतें भी मिली हैं।
अशोक खरात मूल रूप से महाराष्ट्र के कहांडलवाडी का है। उसने खुद को मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड कप्तान बताया था। उसने मिरगांव में शिवनिका संस्थान की बड़ी इमारत खड़ी की। वहां ईशान्येश्वर महादेव का एक भव्य मंदिर भी बनाया और धीरे-धीरे उसने लोगों का विश्वास जीत लिया था।
वह अंक-गणना के आधार पर लोगों का भविष्य बताता था। खरात की टीम पहले ही लोगों की जानकारी जुटा लेती थी। इसी हॉट रीडिंग तकनीक से वह चमत्कार का भ्रम रचता था। लोग उसे सच मानकर अपना सबकुछ उसके नाम कर देते थे।
अशोक खरात के पतन की शुरुआत तब हुई जब एक पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि खरात ने तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद 18 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, इस ढोंगी बाबा की दरिंदगी की नई परतें खुलती गईं।
अब उसके खिलाफ दो और नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक मामला सात महीने की गर्भवती महिला के यौन शोषण का है। खरात पर आरोप है कि वह पुनर्विवाह कराने के बहाने महिलाओं को जाल में फंसाता था।
FIR के अनुसार, अशोक खरात महिलाओं को उनकी समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित अपने आलीशान ऑफिस में बुलाता था। वहां वह महिलाओं को नशीला पेय (Sedative Drink) पिलाकर उन्हें सम्मोहित (Hypnotize) कर लेता था।(महाराष्ट्र अशोक खरात न्यूज)
आरोपी केवल शारीरिक शोषण तक सीमित नहीं था। वह महिलाओं के मन में डर पैदा करता था। उन्हें उनके पति की मौत की झूठी भविष्यवाणी (False Prediction) सुनाता था। खरात कहता था कि यदि उन्होंने उसकी बात नहीं मानी, तो उनके परिवार पर भारी मुश्किलें आ जाएगी। तंत्र-मंत्र और सिद्ध पुरुष होने के ढोंग के चलते कई महिलाएं उसके जाल में फंसती चली गईं।
![ashok khrat blaclmailing case]()
पुलिस की छापेमारी के दौरान जो सबूत हाथ लगे हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। खरात ने अपने ऑफिस में हिडन सीसीटीवी (Hidden CCTV) कैमरे लगा रखे थे।
खरात के पास करोड़ों की संपत्ति मिली है। उसने 10 हजार रुपए की वस्तुएं लाखों में बेचीं। भक्तों से मिलने की फीस भी 10 हजार रुपए थी। उसके पास आने वालों में बड़े अधिकारी और राजनेता थे। इसी राजनीतिक संरक्षण ने उसे और भी निडर बना दिया।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ उसके फोटो मिले। विवाद बढ़ा तो रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा। उन पर मामले को दबाने के लिए करोड़ों की सेटिंग के आरोप हैं। सरकार ने अब संस्थान की जल आपूर्ति काट दी है।
अशोक खरात की सत्ता के गलियारों में गहरी पैठ थी। नासिक के सिन्नर में एक मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख होने के नाते बड़े-बड़े नेता उसके चरणों में सिर झुकाते थे। इसी रसूख का एक बड़ा शिकार महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर बनीं।
रूपाली एक पढ़ी-लिखी महिला हैं और उन्होंने MBA किया है। बताया जाता है कि सरकारी नौकरी की तलाश के दौरान वह खरात के संपर्क में आई और उसकी शिष्या बन गई। बाबा की कृपा से वह राजनीति में ऊपर चढ़ती गईं और महिला आयोग की अध्यक्ष बनी, लेकिन खरात का कांड उजागर होते ही उन्हें नैतिकता के नाते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। दूसरी ओर रूपाली चाकणकर पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप हैं कि वह खुद महिलाओं को अशोक खरात के पास भेजती थी।
मंदिर में खरात ने नकली सांप और बाघ रखे थे। वह इनका इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए करता था। जांच में पता चला कि वह सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवाओं का शौकीन था। बताया जा रहा है कि इन्हीं दवाओं के ओवरडोज से उसे लकवे का झटका लगा है।
पुलिस ने उसकी एचआईवी जांच करवाई जो निगेटिव आई। वह पूछताछ के दौरान मंत्र पढ़कर बचने की कोशिश करता है।
दूसरी ओर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जादू-टोना कानून के प्रभावी पालन की मांग तेज हो गई है। पूरा महाराष्ट्र अब इस ढोंगी को कड़ी सजा चाहता है।
उसने दावा किया कि किसी से जबरदस्ती नहीं की। किसी महिला ने कभी विरोध नहीं किया। खरात ने कहा कि कुछ विरोधियों ने उसके खिलाफ साजिश रची है, वरना किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। पूछताछ के दौरान कई बार वह मंत्र पढ़ने लगता। कभी दाएं हाथ की तीन उंगलियों को घुमाते हुए कुछ क्रियाएं करने लगता।
ये खबरें भी पढ़ें...
अशोक खरात कांड: ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर धोखा, झूमर की लाइट से चलता था गुप्त संकेत
बाबा अशोक खरात की कृपा या राजनीतिक सेटिंग? रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की पूरी कहानी
ज्योतिष की आड़ में महिलाओं का शोषण, अशोक खरात के घर से मिली 58 वीडियो क्लिप और करोड़ों की संपत्ति
1 अप्रैल से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, जानिए नया नियम
महिलाएं विधि के नाम पर अपनी इज्जत लुटाती रहीं। यह कहानी किसी फिल्म की नहीं, बल्कि हकीकत है। ढोंगी बाबा अशोक खरात ने भक्ति का नकाब पहन कर उसने धर्म को हवस मिटाने का जरिया बना लिया था।
आठ महिलाओं के 35 वीडियो का सच
वह तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर उनका मुंह बंद रखता था। वह कहता था कि बताने पर परिवार तबाह हो जाएगा। अब तक उसके खिलाफ 9 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। एसआईटी को 80 से अधिक नई शिकायतें भी मिली हैं।
कौन है यह ढोंगी अशोक खरात?
वह अंक-गणना के आधार पर लोगों का भविष्य बताता था। खरात की टीम पहले ही लोगों की जानकारी जुटा लेती थी। इसी हॉट रीडिंग तकनीक से वह चमत्कार का भ्रम रचता था। लोग उसे सच मानकर अपना सबकुछ उसके नाम कर देते थे।
कब हुई अशोक खरात की गिरफ्तारी?
अब उसके खिलाफ दो और नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक मामला सात महीने की गर्भवती महिला के यौन शोषण का है। खरात पर आरोप है कि वह पुनर्विवाह कराने के बहाने महिलाओं को जाल में फंसाता था।
खरात कैसे फंसाता था महिलाओं को
आरोपी केवल शारीरिक शोषण तक सीमित नहीं था। वह महिलाओं के मन में डर पैदा करता था। उन्हें उनके पति की मौत की झूठी भविष्यवाणी (False Prediction) सुनाता था। खरात कहता था कि यदि उन्होंने उसकी बात नहीं मानी, तो उनके परिवार पर भारी मुश्किलें आ जाएगी। तंत्र-मंत्र और सिद्ध पुरुष होने के ढोंग के चलते कई महिलाएं उसके जाल में फंसती चली गईं।
ashok khrat blaclmailing case
58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ का साम्राज्य
- डिजिटल सबूत: पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो होने की बात सामने आई है।
- ब्लैकमेलिंग का खेल: आशंका जताई जा रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल हाई-प्रोफाइल महिलाओं और सेलिब्रिटीज को ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था।
- अथाह संपत्ति: जांच में सामने आया है कि पिछले 15 सालों में खरात ने ज्योतिष और प्रॉपर्टी डीलिंग के जरिए 150 से 200 करोड़ रु. की संपत्ति बनाई है।
करोड़ों का साम्राज्य और रसूख
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ उसके फोटो मिले। विवाद बढ़ा तो रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा। उन पर मामले को दबाने के लिए करोड़ों की सेटिंग के आरोप हैं। सरकार ने अब संस्थान की जल आपूर्ति काट दी है।
रूपाली चाकणकर ने क्यों दिया इस्तीफा
रूपाली एक पढ़ी-लिखी महिला हैं और उन्होंने MBA किया है। बताया जाता है कि सरकारी नौकरी की तलाश के दौरान वह खरात के संपर्क में आई और उसकी शिष्या बन गई। बाबा की कृपा से वह राजनीति में ऊपर चढ़ती गईं और महिला आयोग की अध्यक्ष बनी, लेकिन खरात का कांड उजागर होते ही उन्हें नैतिकता के नाते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। दूसरी ओर रूपाली चाकणकर पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप हैं कि वह खुद महिलाओं को अशोक खरात के पास भेजती थी।
नकली सांप, बाघ और लकवे का राज
पुलिस ने उसकी एचआईवी जांच करवाई जो निगेटिव आई। वह पूछताछ के दौरान मंत्र पढ़कर बचने की कोशिश करता है।
दूसरी ओर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जादू-टोना कानून के प्रभावी पालन की मांग तेज हो गई है। पूरा महाराष्ट्र अब इस ढोंगी को कड़ी सजा चाहता है।
खरात कह रहा मेरे साथ साजिश रची गई
दुष्कर्मी बाबा अशोक खरात से एसआईटी 19 मार्च से पूछताछ कर रही है। रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। उसके खिलाफ 9 एफआईआर (ढोंगी बाबा गिरफ्तार) दर्ज हो चुकी है। एसआईटी के सवालों पर वह अजीब तर्क देकर बचने का प्रयास कर रहा है। यौन शोषण से जुड़े वीडियो पर कहा कि महिलाओं के साथ वह जो भी करता था, वह एक धार्मिक विधि का हिस्सा था।
ये खबरें भी पढ़ें...
अशोक खरात कांड: ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर धोखा, झूमर की लाइट से चलता था गुप्त संकेत
बाबा अशोक खरात की कृपा या राजनीतिक सेटिंग? रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की पूरी कहानी
ज्योतिष की आड़ में महिलाओं का शोषण, अशोक खरात के घर से मिली 58 वीडियो क्लिप और करोड़ों की संपत्ति
1 अप्रैल से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, जानिए नया नियम
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA