3 नए क्रिमिनल लॉ की जानकारी देगा NCRB का संकलन ऑफ क्रिमिनल लॉ ऐप

Deeksha Nandini Mehra | Jun 30, 2024, 09:54 IST
NCRB का ऐप लांच
NCRB ने एक मोबाइल ऐप लांच किया है। यह ऐप तीन नए आपराधिक कानून के बारे में सारी जानकारी देगा। यह ऑफलाइन मोड में काम करने के लिए भी डिजाइन किया है।

NCRB Sankalan of Criminal Laws : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने एक मोबाइल ऐप लांच किया है। इसका नाम “NCRB आपराधिक कानूनों का संकलन” है। यह ऐप आम आदमी से लेकर कानून को जानने वाले तक सभी के लिए बहुत काम का है। इस ऐप में नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। नए आपराधिक कानून जुलाई महीने की पहली तारीख से लागू होंगे।



ये खबर पढ़िए ...सूर्या के कैच से द्रविड़ के सेलिब्रेशन तक, ये रहे विश्व कप फाइनल के खास मोमेंट्स



कहां से करें ऐप डाउनलोड

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। प्ले स्टोर के अलावा यह ऐप ऐप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध है। इसका डेस्कटॉप संस्करण MHA और NCRB की आधिकारिक वेबसाइटों से डाउनलोड किया जा सकता है।



यह ऐप आम जनता, न्यायालय अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कानून के छात्रों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के लिए नए आपराधिक कानूनों को समझने में मदद करेगा। यह ऐप एक गाइड के रूप में काम करता है जो एक ही स्थान पर नए आपराधिक कानूनों के बारे में पूरी जानकारी देता है।



ये खबर पढ़िए ...Indian Army : दो क्लासमेट संभालेंगे थल और नौसेना की कमान, मध्य प्रदेश से खास कनेक्शन



ऑफलाइन मोड में भी करेगा काम

संकलन ऐप को नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से नेविगेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऐप सभी हितधारकों का मार्गदर्शन करने के लिए बनाया गया है। यह ऐप नेट कनेक्टिविटी नहीं होने पर भी काम करेगा। इसको ऑफलाइन मोड के लिए भी डिजाइन किया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • NCRB
  • नए क्रिमिनल लॉ
  • संकलन ऑफ क्रिमिनल लॉ ऐप
  • NCRB Sankalan of Criminal Laws
  • NCRB का ऐप