Indian Army : दो क्लासमेट संभालेंगे थल और नौसेना की कमान, मध्य प्रदेश से खास कनेक्शन
Pratibha ranaa | Jun 30, 2024, 07:50 IST
New Army Chief
स्कूल के शुरुआती दिनों से ही लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और दिनेश त्रिपाठी की बॉन्डिंग मजबूत थी। अलग-अलग सेनाओं में होने के बावजूद वे हमेशा एक-दूसरे से संपर्क में रहे।
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज (30 जून 2024) से भारतीय थलसेना के चीफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे। भारतीय सैन्य इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब दो क्लासमेट उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना के और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी इंडियन नेवी के चीफ होंगे।
भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार दो क्लासमेट एक साथ प्रमुख होंगे। दोनों ही भारतीय सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे। बताया जा रहा है कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी और दिनेश त्रिपाठी का रोल नंबर भी स्कलू में एक-दूसरे के आसपास ही होता था। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का रोल नंबर 931 और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का 938 था।
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नए सेना प्रमुख यानी आर्मी चीफ होंगे। वे मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो आज 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।
आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का रिटायरमेंट भी 30 जून को होना था। हालांकि, सेनाध्यक्ष बनने से उनका कार्यकाल दो साल बढ़ा दिया गया है। दरअसल, तीनों सेना प्रमुख 62 वर्ष की आयु या तीन साल तक पद पर रह सकते हैं। इनमें जो भी पहले पूरा हो। द्विवेदी की नियुक्ति में वरिष्ठता का ख्याल रखा गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को 15 दिसंबर, 1984 को 18 जम्मू-कश्मीर राइफल्स में कमीशन मिला था। 1 जुलाई, 1964 को जन्मे द्विवेदी का मध्यप्रदेश से खास कनेक्शन है। वे सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र रहे हैं।
सेना के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त होने से पहले वे 2022- 2024 तक महानिदेशक इन्फैंट्री और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (मुख्यालय उत्तरी कमान) सहित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ठ सेवा मेडल, अति विशिष्ठ सेवा मेडल और तीन बार आर्मी कमांडर सराहना जैसे अलंकरण मिल चुके हैं।
जनरल द्विवेदी आज 30 जून को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। रीवा के मुड़िला गांव में जन्मे द्विवेदी दो साल तक सेवा में रह सकेंगे। खास बात यह है कि वर्तमान नौसेना प्रमुख यानी नेवी चीफ दिनेश त्रिपाठी भी विंध्य के ही रहने वाले हैं।
उनका जन्म सतना के महुड़र में हुआ है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा महुड़र के सरकारी स्कूल हुई है। फिर 1973 में उनका सैनिक स्कूल रीवा में दाखिला हुआ था।
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के पिता श्रीकृष्ण द्विवेदी माइनिंग अफसर और मां मानवती गृहिणी थीं। तीन भाइयों में सबसे छोटे उपेंद्र ने रीवा सैनिक स्कूल में 1973 से 1980 तक पढ़ाई की। कक्षा 6 से 12वीं तक वे नर्मदा हाउस के छात्र रहे। ग्रेजुएशन के बाद 15 दिसंबर 1984 को उनका सेना में कमीशन हो गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के सबसे बड़े भाई डॉ. पीसी द्विवेदी रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रह के डीन रहे हैं। दूसरे भाई पीसी द्विवेदी भोपाल में सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बहन डॉ. पुष्पा पाण्डेय जबलपुर जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।
वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी त्रिपाठी ने अपनी शिक्षा सतना के एक गांव से शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला से पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना ज्वॉइन की थी।
एक कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉर एक्सपर्ट, सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में उन्होंने नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर काम किया है। इसके बाद में वह गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।
सपोर्ट में दिनेश की दिलचस्पी
दिनेश त्रिपाठी का जन्म सतना जिले के महुराड़ गांव में हुआ था। दिनेश त्रिपाठी खेलकूद में ज्यादा दिलचस्पी है। 15 मई 1964 को जन्मे त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा महुराड़ के सरकारी स्कूल फिर 1973 में सैनिक स्कूल रीवा में छठी कक्षा में प्रवेश लिया। 1981 में पास आउट हुए थे। कहा जाता है कि दिनेश त्रिपाठी को खेलकूद में ज्यादा दिलचस्पी है। दिनेश त्रिपाठी के परिवार में माता और दो भाई बहन है। उनके पिता का निधन हो चुका है। वे स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे। दिनेश त्रिपाठी की पत्नी शशि कलाकार गृहिणी हैं। जबकि बेटा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं।
बता दें, नौसेना चीफ दिनेश त्रिपाठी, रीवा सैनिक स्कूल से पास आउट पहले व्यक्ति हैं, जो देश की किसी सैन्य संस्था के प्रमुख बने हैं। इससे पहले सैनिक स्कूल से पढ़े अनय द्विवेदी वर्तमान में वाईस CDS (चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ) बनाए गए हैं।
![pratibha rana]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
आसपास होते थे दोनों के रोल नंबर
अब दोनों के बारे में विस्तार से जानिए...
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी
आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का रिटायरमेंट भी 30 जून को होना था। हालांकि, सेनाध्यक्ष बनने से उनका कार्यकाल दो साल बढ़ा दिया गया है। दरअसल, तीनों सेना प्रमुख 62 वर्ष की आयु या तीन साल तक पद पर रह सकते हैं। इनमें जो भी पहले पूरा हो। द्विवेदी की नियुक्ति में वरिष्ठता का ख्याल रखा गया है।
रीवा सैनिक स्कूल से की पढ़ाई
सेना के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त होने से पहले वे 2022- 2024 तक महानिदेशक इन्फैंट्री और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (मुख्यालय उत्तरी कमान) सहित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ठ सेवा मेडल, अति विशिष्ठ सेवा मेडल और तीन बार आर्मी कमांडर सराहना जैसे अलंकरण मिल चुके हैं।
आज पद संभालेंगे द्विवेदी
उनका जन्म सतना के महुड़र में हुआ है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा महुड़र के सरकारी स्कूल हुई है। फिर 1973 में उनका सैनिक स्कूल रीवा में दाखिला हुआ था।
पिता माइनिंग अफसर, मां गृहिणी
भाई बहन मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में
अब दिनेश के त्रिपाठी के बारे में...
इंडियन नेवी के नए चीफ का MP से खास नाता
एक कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉर एक्सपर्ट, सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में उन्होंने नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर काम किया है। इसके बाद में वह गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।
सपोर्ट में दिनेश की दिलचस्पी
दिनेश त्रिपाठी का जन्म सतना जिले के महुराड़ गांव में हुआ था। दिनेश त्रिपाठी खेलकूद में ज्यादा दिलचस्पी है। 15 मई 1964 को जन्मे त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा महुराड़ के सरकारी स्कूल फिर 1973 में सैनिक स्कूल रीवा में छठी कक्षा में प्रवेश लिया। 1981 में पास आउट हुए थे। कहा जाता है कि दिनेश त्रिपाठी को खेलकूद में ज्यादा दिलचस्पी है। दिनेश त्रिपाठी के परिवार में माता और दो भाई बहन है। उनके पिता का निधन हो चुका है। वे स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे। दिनेश त्रिपाठी की पत्नी शशि कलाकार गृहिणी हैं। जबकि बेटा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं।
बता दें, नौसेना चीफ दिनेश त्रिपाठी, रीवा सैनिक स्कूल से पास आउट पहले व्यक्ति हैं, जो देश की किसी सैन्य संस्था के प्रमुख बने हैं। इससे पहले सैनिक स्कूल से पढ़े अनय द्विवेदी वर्तमान में वाईस CDS (चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ) बनाए गए हैं।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari