अब महिलाओं को 24 घंटे मिलेगी सुरक्षा, NCW ने जारी किया शॉर्ट-कोड हेल्पलाइन नंबर

Anjali Dwivedi | Nov 24, 2025, 18:10 IST
NCW 1
NCW ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए, एक नया शॉर्ट-कोड हेल्पलाइन नंबर 14490 जारी किया है। यह नंबर 24×7 एक्टिव रहेगा। 18 साल या उससे ऊपर की कोई भी महिला या लड़की हिंसा या परेशानी में तुरंत मदद पा सकती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एक बड़ा कदम उठाया है। NCW ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर है 14490। यह एक शॉर्ट-कोड हेल्पलाइन नंबर है। यह नंबर 24 घंटे और सातों दिन एक्टिव रहेगा।



यह नंबर संकट मे घिरी हर महिला को तुरंत सहायता देगा। महिला किसी भी तरह की हिंसा, उत्पीड़न या कोई दूसरी परेशानी का सामना कर रही है। तब वह तुरंत इस नंबर पर संपर्क कर सकती है। 18 साल या उससे अधिक उम्र की कोई भी महिला या लड़की इस सेवा का लाभ उठा सकती है।



NCW


महिला हेल्पलाइन नंबर जारी

NCW (National Commission for Women) ने यह भी बताया है कि यह नंबर एकदम फ्री ऑफ कॉस्ट है। इसे याद रखना बहुत आसान है। यह नंबर NCW की पुरानी हेल्पलाइन से भी जुड़ा है। पुरानी हेल्पलाइन का नंबर 7827170170 है। इस नंबर से महिलाओं को मदद मिलने में देरी नहीं होगी। इससे महिलाएं खुद को सेफ (Women Safety) रख पाएंगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



अब रात में भी नौकरी कर सकेंगी महिलाएं, MP Women Night Shift को लेकर नोटिफिकेशन जारी



Indian Army: अब महिलाएं भी टेरिटोरियल आर्मी में होंगी शामिल, यहां जानिए पूरी डिटेल



महिला सुरक्षा जागरूकता की अपील

NCW सभी लोगों से अपील भी कर रहा है। वे इस नंबर के बारे में जागरूकता फैलाएं। इसे सब जगह शेयर करना जरूरी है। एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में यह नंबर बताना चाहिए। सारे ऑर्गनाइजेशन इसे शेयर करें। स्कूल और ग्रूप्स में जानकारी दें। हर जगह इस नंबर के बारे में पता चलना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह जानकारी मिले।



डिजिटल शिकायत भी कर सकते हैं

यह हेल्पलाइन नंबर नई दिल्ली में है। यह NCW ऑफिस से एक्टिव रहेगा। यह एक डिजिटल कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम जैसा काम करेगा। यह बहुत सारी जरूरी सेवाओं से जुड़ा होगा। इसे पुलिस से जोड़ा जाएगा। हॉस्पिटल भी इससे कनेक्ट होंगे।



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) से भी जुड़ेगा। प्रोटेक्शन ऑफिसर से भी कनेक्ट किया जाएगा। वन-स्टॉप क्राइसिस सेंटर (OSC) भी इससे जुड़े होंगे।



NCW के मुताबिक हर साल हजारों मामले आते हैं। ये मामले घरेलू हिंसा और शोषण से जुड़े होते हैं। इसलिए महिलाओं की मेंटल हेल्थ का ध्यान रखा जाएगा। काउंसलर भी मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह हेल्पलाइन महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है। यह उनकी सुरक्षा को और मजबूत करेगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



IITF Trade Fair Delhi: भारत की हैंडीक्राफ्ट्स और हैंडलूम कला को मिला नया मंच



G20 Summit क्यों है ग्लोबल स्टेबिलिटी के लिए मोस्ट इम्पोर्टेन्ट प्लेटफॉर्म, इसके बारे में डिटेल से जानें



Tags:
  • राष्ट्रीय महिला आयोग
  • हेल्पलाइन नंबर जारी
  • महिला सुरक्षा
  • National Commission for Women
  • Women Safety
  • ncw