23 जून को होने वाली NEET PG परीक्षा आगे बढ़ी, NEET विवाद के बाद NTA डीजी सुबोध कुमार को हटाया

Marut raj | Jun 22, 2024, 22:11 IST
Share
NEET controversy NTA DG Subodh Kumar retired IAS Pradeep Singh Kharola द सूत्र
NEET controversy NTA DG Subodh Kumar retired IAS Pradeep Singh Kharola द सूत्र

शिक्षा मंत्रालय ने NTA की परीक्षाओं में गड़बड़‍ियां रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए 7 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का ऐलान किया है। ISRO के पूर्व चेयरमैन और IIT कानपुर के पूर्व डायरेक्‍टर के. राधाकृष्‍णन इसके चीफ होंगे।

NEET 2024 परीक्षा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार देर शाम NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया। प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया गया है। वह कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। खरोला इंडियन ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइजेशन के CMD हैं। 1 मई 2024 को उन्हें स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ( SSC ) के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

NEET- PG परीक्षा आगे बढ़ी

इस बीच, 23 जून को होने वाली NEET- PG परीक्षा भी रद्द कर दी है। नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। इसे नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) कराता है। रविवार को 300 शहरों के 1000 से ज्यादा सेंटर पर यह एग्जाम होना था।

हाई लेवल कमेटी का गठन

शिक्षा मंत्रालय ने NTA की परीक्षाओं में गड़बड़‍ियां रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए 7 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का ऐलान किया है। ISRO के पूर्व चेयरमैन और IIT कानपुर के पूर्व डायरेक्‍टर के. राधाकृष्‍णन इसके चीफ होंगे। यह कमेटी 2 महीने में शिक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी।

NEET एग्जाम विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 20 जून को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसकी घोषणा की थी। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि ये कमेटी NTA के स्‍ट्रक्‍चर, फंक्‍शनिंग, एग्‍जाम प्रोसेस, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफर और डेटा, सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल को और इम्प्रूव करने के लिए शिक्षा मंत्रालय को सुझाव देगी।
Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NEET 2024
  • NEET PG 2024 परीक्षा
  • प्रदीप सिंह खरोला
  • सुबोध कुमार सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज