थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता, देखें उनके मिस वर्ल्ड जर्नी के कुछ खास पल
72वें मिस वर्ल्ड 2025 का भव्य समापन हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ। इस प्रतियोगिता में 108 देशों की सुंदरियां शामिल थीं। (मनोरंजन न्यूज)
ओपल सुचाता 21 साल की उम्र में थाईलैंड की पहली मिस वर्ल्ड बनी हैं। यह जीत थाईलैंड और पूरे एशिया के लिए गर्व की बात है।
पिछले साल की विजेता क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने उन्हें ताज पहनाया। सोशल मीडिया पर इस वक्त ओपल सुचाता की खूब चर्चा हो रही है।
मिस वर्ल्ड का ताज मिलने के बाद ओपल बहुत इमोशनल और एक्साइटेड नजर आईं। ओपल ने कहा कि जब उन्हें ताज पहनाया गया, तो उनके मन में अपने परिवार, टीम और देश का ही ख्याल था।
ओपल का जन्म थाईलैंड के फुकेत में हुआ है और वे थामसैट यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल अफेयर्स की पढ़ाई कर रही हैं। वे थाई, अंग्रेजी और चीनी भाषा बोलती हैं।
16 साल की उम्र में, जब उन्हें ब्रेस्ट में गांठ मिली थी, तब उन्होंने ‘Opal For Her’ नाम का ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान शुरू किया। इस अभियान के जरिए वे महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना चाहती हैं।
2024 में ओपल ने मिस यूनिवर्स में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व किया और तीसरा स्थान हासिल किया। बाद में उन्होंने मिस वर्ल्ड थाईलैंड का खिताब लिया।
भारत की नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 में टॉप 20 तक पहुंचकर देश का नाम रोशन किया। नंदिनी फाइनल में तो नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उनके आत्मविश्वास और प्रदर्शन को सभी ने सराहा।