ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकी, जनाजे में आंसू बहाते हुए दिखे पाक सेना के अफसर

Sandeep Kumar | May 07, 2025, 20:12 IST
operation-sindoor-pakistan
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर" के तहत PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों और पाक सेना की सांठगांठ का खुलासा हुआ।

भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। इसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। यह जवाबी कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायुसेना ने 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें कई प्रमुख आतंकी कमांडर शामिल थे।



52d0904a-bf0


पाकिस्तानी सेना की सांठगांठ का खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खबर आते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों की सांठगांठ उजागर हो गई। इस वीडियो में पाकिस्तान के मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर से मारे गए आतंकवादियों का जनाजा निकाला गया।



इसमें पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारी भी शामिल थे। वे शोक मनाते हुए मातम में खड़े थे, और इनमें से एक प्रमुख आतंकवादी अब्दुल रऊफ भी था, जो लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर था। यह दृश्य पाकिस्तान की उस दोहरी नीति को उजागर करता है, जिसमें वह एक ओर खुद को आतंकवाद का शिकार बताता है, वहीं दूसरी ओर आतंकवादियों को संरक्षण भी देता है।



ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक... चारों ओर आतिशबाजी



9e97949d-feb


पाकिस्तान और आतंकवादियों का गठजोड़

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी सेना को आतंकवादियों के साथ देखा गया हो। इससे पहले 2012 में, ISI के पूर्व प्रमुख जनरल हामिद गुल को भी लश्कर-ए-तैयबा के मंच पर देखा गया था। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स पहले ही यह उजागर कर चुकी हैं कि पाकिस्तान की सेना और आतंकवादी संगठनों के बीच गहरी सांठगांठ है। लश्कर-ए-तैयबा, जिसने 2008 में मुंबई हमले की साजिश रची थी, का हेडक्वार्टर मुरीदके में स्थित है, और पाकिस्तान की सेना व खुफिया एजेंसियां इसे लगातार संरक्षण देती आई हैं।



ये खबर भी पढ़िए... Operation Sindoor: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं



मसूद अजहर के परिवार पर भी टूटा कहर

ऑपरेशन सिंदूर की मार केवल लश्कर-ए-तैयबा तक सीमित नहीं रही। इस एयरस्ट्राइक के बाद, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने खुद बयान जारी कर कहा कि उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं, जिनमें उसकी बहन और बहनोई भी शामिल हैं। यह भारतीय सेना की क्षमता और दृढ़ता को दर्शाता है कि उसने आतंकवाद के आकाओं तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की है।



ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में शहर काजी का संदेश मस्जिदों में भी कर दें ऐलान शाम को करना है ब्लैक आउट



bdf3dcab-96c


भारत की नई सैन्य नीति

भारत अब संयम की नीति छोड़ चुका है और आतंकी हमलों का जवाब अब सख्त सैन्य कार्रवाई से दिया जा रहा है। पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर बालाकोट एयरस्ट्राइक, और अब ऑपरेशन सिंदूर-भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकी हमलों का जवाब सिर्फ कूटनीति से नहीं, बल्कि जमीन पर भी दिया जाएगा। भारत की यह नई सैन्य नीति न सिर्फ पाकिस्तान के लिए चेतावनी है, बल्कि उन सभी तत्वों के लिए भी जो आतंकवाद को समर्थन देते हैं।



ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरा









Tags:
  • भारत
  • पाकिस्तान
  • सर्जिकल स्ट्राइक
  • सेना
  • एयरस्ट्राइक
  • operation sindoor
  • ऑपरेशन सिंदूर