Operation Sindoor: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं
Sandeep Kumar | May 07, 2025, 19:14 IST
bageshwar-dham-statement
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कदमों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भारत की शेरनियों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
MP NEWS: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत की शेरनियों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत के समर्थन की बात की।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "आतंकवादियों ने कई परिवारों का सिंदूर उजाड़ा था, और भारतीय सेना ने इसका जवाब operation sindoor से दिया है। यह केवल शुरुआत है, अभी मंगलसूत्र बाकी है।" उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान में एक नासूर बन चुका है और अब पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों का जल्द नामो-निशान मिटने वाला है।
ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरा
ये खबर भी पढ़िए... जस्टिस यशवंत वर्मा के घर नकदी का मामला, जांच कमेटी ने CJI को सौंपी रिपोर्ट
पाकिस्तान से मुकाबले की बात करते हुए शास्त्री ने कहा, "अगर पाकिस्तान छेड़ेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम युद्ध की तैयारी कर रहे हैं और पाकिस्तान को ये समझना चाहिए कि अगर वह हमला करेगा तो भारत उसे इसका तगड़ा जवाब देगा।" उन्होंने मसूद अजहर का नाम लेते हुए कहा कि उसकी मौत अभी टलनी चाहिए, क्योंकि उसे बर्बाद करने का मौका आने वाला है।
ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर: भारत में कैसे रखा जाता है सैन्य ऑपरेशन का नाम, जानें पाक पर भारत के 5 गुप्त वार
धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकवाद के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आतंकवाद का कोई चेहरा, जाति या धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा, "आतंकवाद कोई देश, मजहब या जाति नहीं पहचानता, यह हर जगह नफरत फैलाता है।" उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की जरूरत को रेखांकित किया और कहा कि जो देश आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं, वे भारत के साथ हैं।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में शहर काजी का संदेश मस्जिदों में भी कर दें ऐलान शाम को करना है ब्लैक आउट
बाबा बागेश्वर ने कहा कि, "जो देश पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, वे आतंकवाद के पक्ष में हैं। भारत आतंकवाद के खिलाफ है, और पाकिस्तान के समर्थन में खड़े देश आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत विश्व युद्ध की ओर नहीं बढ़ना चाहता, लेकिन अगर कोई देश शांति में खलल डालेगा, तो भारत जवाब देने के लिए तैयार है।
सिंदूर उजाड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब
छतरपुर, एमपी | 'ये तो सिंदूर है, मंगलसूत्र बाकी है..." - 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोले धीरेंद्र शास्त्री #bageshwardhamsarkar #OperationSindoor #sindoor #DhirendraKrishnaShastri #India #Pakistan #TheSootr pic.twitter.com/KX52g1kgKA
— TheSootr (@TheSootr) May 7, 2025
ये खबर भी पढ़िए... जस्टिस यशवंत वर्मा के घर नकदी का मामला, जांच कमेटी ने CJI को सौंपी रिपोर्ट
"छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं"
ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर: भारत में कैसे रखा जाता है सैन्य ऑपरेशन का नाम, जानें पाक पर भारत के 5 गुप्त वार
आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संघर्ष
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में शहर काजी का संदेश मस्जिदों में भी कर दें ऐलान शाम को करना है ब्लैक आउट
पाकिस्तान के समर्थक देश आतंकवाद के पक्ष में
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari