Paris Paralympics 2024 : भारत ने पहली बार जीते 21 पदक, अब तक मिले 3 गोल्ड, 8 स‍िल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल

Sandeep Kumar | Sept 04, 2024, 16:43 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-04T161545.840
पेरिस पैरालंप‍िक (Paris Paralympics ) में भारत ने इतिहास रचते हुए अब तक 21 मेडल पर कब्जा जमा चुका है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 3 गोल्ड, 8 स‍िल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी ने क्या जीता हैं

भारत के पैरा एथलीट्स ( para athletes ) ने पेरिस पैरालंप‍िक ( Paris Paralympics ) में एक नया कीर्तिमान रच दिया है। किसी भी पैरालंप‍िक में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत (INDIA) पेरिस पैरालंप‍िक में अब तक 3 गोल्ड, 8 स‍िल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 21 मेडल जीता चुका है। पेरिस इस बार ज‍िन ख‍िलाड़‍ियों ने इस बार मेडल जीते (won medals ) हैं उनमें 9 तो टोक्यो पैरालंप‍िक (tokyo paralympics ) के पदकवीर भी रह चुके हैं।



ये खबर भी पढ़िए...Paris Paralympics 2024 : पेरिस में बन गया इतिहास, एक दिन में भारत ने जीते 8 मेडल



WhatsApp Image 2024-09-04 at 16.13.48


टोक्यो पैरालंपिक में भारत को मिले थे 19 पदक

टोक्यो पैरालंपिक 2020 ( tokyo paralympics 2020 ) में भारत ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। कुल 19 मेडल्स के साथ यह भारत का पैरालंपिक गेम्स (paralympic games ) में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। पैरा एथलीट मुरलीकांत पेटकर ( Para athlete Murlikant Petkar ) ने पैरालंपिक गेम्स में साल 1972 में भारत को पहला मेडल जिताया था।



ये खबर भी पढ़िए...भारत ने Paris Paralympics में जीता 14वां पदक, प्रीति पाल को मिला दूसरा मेडल, जानें अब तक किसने मारी बाजी



टोक्यो के बाद पेरिस में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

अब आपको बताते चले कि उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने पहले टोक्यो फिर पेरिस पैरालंप‍िक में मेडल जीतने में कामयाब रहे। कॉमन ख‍िलाड़‍ियों में टोक्यो में ऊंची कूद में स‍िल्वर जीतने वाले न‍िशाद कुमार ने इस बार भी स‍िल्वर मेडल जीता है। अवन‍ि लेखरा ने टोक्यो में 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज जीता था, इस बार भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। सुंदर सिंह गुर्जर ने जैवल‍िन थ्रो में टोक्यो की तरह इस बार भी ब्रॉन्ज जीता। ऐसा ही प्रदर्शन योगेश कथून‍िया का रहा, ज‍िन्होंने ड‍िस्कस थ्रो (discus throw ) में टोक्यो की तरह इस बार भी स‍िल्वर जीता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Paris Paralympics
  • पेरिस पैरालंपिक 2024
  • भारत 21 मेडल
  • टोक्यो पैरालंपिक 2020
  • tokyo paralympics 2020
  • para athletes