गाजा में 2,400 रुपए में बिक रहा 5 रुपए का पारले जी

thesootr Desk | Jun 06, 2025, 20:05 IST
Photograph: (the sootr)
भारत में केवल 5 रुपये में मिलने वाला बिस्किट गाजा में 2,342 रुपए से ज्यादा में बिक रहा है। के कारण लोग परेशान हैं. गाजा के सर्जन डॉ. खालिद अलशवा के बताया, ये सामग्री आमतौर पर मुफ्त आती है, इजरायल गाजा युध्द में इस समय खाने की भयंकर कमी है।

भारत में केवल 5 रुपए में मिलने वाला Parle-Gबिस्किट गाजा में 2,342 रुपए से ज्यादा में बिक रहा है। मानवीय सहायता सामग्री की कमी और कालाबाजारी के कारण लोग परेशान हैं। गाजा के सर्जन डॉ. खालिद अलशवा ने बताया, ये सामग्री आमतौर पर मुफ्त आती है, लेकिन कालाबाजारी के कारण कुछ लोगों को ही मिल रही है। इजरायल-गाजा युद्ध में इस समय खाने की भयंकर कमी है।



इस समय खाने की भयंकर कमी है। लोग खाने पीने को तरस रहे हैं। कई देश व यूनाइटेड नेशंस गाजा को मानवीय सहायता भेज रहे हैं। ऐसे में गाजा का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इसमें पारले जी बिस्किट गाजा में 24 यूरो (2,342 रुपए) बिकने की बात कही जा रही हैं. लोग 5 रुपए के बिस्किट की इतनी कीमत देखकर हैरान है।



भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्किट पारले जी

देश के बिस्किट बाजार मे सबसे अधिक बिकने वाला बिस्कुट है। इसका इतिहास काफी लम्बा है, इसका निर्माण पहली बार 1939 में हुआ था और स्वतंत्रता के बाद इसने लोकप्रियता हासिल की। पारले जी को दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्किट ब्रांड माना जाता है। इस महंगाई में भी सिर्फ 5 रुपए में बिकने वाला ये पैकेट बच्चों का पसंदीदा है।



ये भी पढ़ें...



OMG! 200 साल पहले भी होता था कंडोम का उपयोग, भेड़ की आंत से बनाया जाता था



SSC की भर्तियों में OTR फॉर्म में भरी जानकारी होगी मान्य, आयोग ने किया स्पष्ट



कालाबाजारी के कारण महंगाई छू रही आसमान

गाजा में अक्टूबर 2023 से चीजें महंगी हो गई हैं। इजरायल के हमलों के बाद गाजा में खाने के सामान की कमी हो गई है। इसका पूरा फायदा कालाबाजारी करने वाले लोग उठा रहे है। 6 जून को उत्तरी गाजा में कुछ जरूरी सामान की कीमतें भारतीय रुपए में 1 किलो चीनी 4914 रुपए,1 लीटर खाना पकाने का तेल 4177 रुपए, 1 किलो आलू 1965 रुपए,1 किलो प्याज 4423 रुपए,1 कप कॉफी 1,800 रुपए में बेची जा रही है।



यह भी पढ़ें... 15 अगस्त को मिलेगी पुलिस थानों के चक्कर लगाने से आजादी, MLC-मेडिको लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट होंगी ऑनलाइन



एजुकेशन



20 लाख लोगों पर संकट

डॉ. अलशवा ने बताया कि 3 महीने से ज्यादा समय से बॉर्डर बंद होने की वजह से 20 लाख लोग परेशान हो रहे है। इनकी बहुत कम बुनियादी ज़रूरतें ही पूरी हो पा रही हैं। कुछ लोग ही कुछ सामान खरीदते हैं या लूटपाट होती है, तो ये चीजें महंगी बेची जाती हैं। ये सामान आमतौर पर मानवीय सहायता के रूप में गाजा में निःशुल्क आ रही हैं, लेकिन चंद लोगों को ही ये मिल पा रही है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • भारत
  • इजरायल-गाजा युद्ध
  • इजरायल
  • परेशान
  • कालाबाजारी
  • Parle-G