देश में पासपोर्ट सर्विसेज 5 दिन तक रहेगी बंद, एडवाइजरी जारी

Dolly patil | Aug 29, 2024, 11:16 IST
Share
पासपोर्ट सर्विस क्लोज
पासपोर्ट सर्विस क्लोज

देशभर में पासपोर्ट सर्विसेज 5 दिन के लिए बंद रहेंगी। पासपोर्ट डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी जारी कर इस बात की जानकारी दी है। पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक बंद रहने वाला है।

पासपोर्ट एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। पासपोर्ट आपके लिए दुनिया के अन्य देशों की यात्रा के दरवाजे तो खोल ही देता है साथ ही विदेश की यात्रा के दौरान भारतीय नागरिक के रूप में आपकी पहचान भी यही सुनिश्चित करता है। अगर आप हाल-फिलहाल में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने या फिर पासपोर्ट में किसी प्रकार का बदलाव करवाने के बारे में सोच रहे थे तो अब आपको इसके लिए 5 दिन का इंतजार करना होगा।

दरअसलपासपोर्ट डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी जारी कर इस बात की जानकारी दी। इसी के साथ डिपार्टमेंट ने बताया कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से बंद रहने वाला है।

5 दिन करना होगा इंतजार

वहीं अगर आप नए पासपोर्ट के लिए पहले से ही अप्लाई कर चुके हैं और उसके लिए आपको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की कोई डेट मिली है, तो वह भी कैंसिल करके आगे बढ़ा दी जाएगी। साथ ही पासपोर्ट डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी में बताया कि इन पांच दिनों में नागरिकों और सभी MEA/RPO/BOI/ISP/DOP/पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम अवेलेबल नहीं होगा।

कहां-कहां दिखेगा इसका असर

पांच दिनों तक डिपार्टमेंट का कोई काम बिल्कुल नहीं किया जाएगा। पासपोर्ट सर्विसेज के बंद होने का असर पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ लोकल पासपोर्ट ऑफिस और विदेश मंत्रालय में भी देखने को मिलेगा।

passport service portal closed
passport service portal closed

कितने टाइप के होते है पासपोर्ट

आपको बता दें कि भारत में पासपोर्ट तीन प्रकार के होते हैं- ब्लूकवर पासपोर्ट, मरून कवर पासपोर्ट और ग्रेकवर पासपोर्ट। आइए अब आपको बताते हैं कि इन सब में क्या अंतर होता है।

ब्लूकवर पासपोर्ट

यह सामान्य पासपोर्ट होता है। इसे किसी भी भारतीय नागरिक को जारी किया जा सकता है।

मरून कवर पासपोर्ट

जानकारी के मुताबिक यह डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होता है। इसे भारत सरकार ऑथराइज्ड डिप्लोमेट्स और सरकारी पद प्राप्त सदस्यों के लिए जारी करती है।

ग्रेकवर पासपोर्ट

आपको बता दें कि यह ऑफिशियल पासपोर्ट होता है। इसे विदेश में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों और ऑफिशियल असाइनमेंट पर सरकार द्वारा विशेष रूप से अधिकृत (authorized) किसी अन्य व्यक्ति को जारी किया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पासपोर्ट डिपार्टमेंट
  • Passport Department
  • पासपोर्ट सेवा पोर्टल बंद
  • passport service portal closed
  • पासपोर्ट सेवा केंद्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच