महिला आरक्षण पर घमासान के बीच आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Amresh Kushwaha | Apr 18, 2026, 14:50 IST
Share
pm modi address nation women reservation bill controversy
pm modi address nation women reservation bill controversy

महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) के लोकसभा में अटकने के बाद पीएम मोदी आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर अपनी बात रख सकते हैं।

महिलाओं के लिए आरक्षण बिल लोकसभा में पास न हो पाने के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, आज की कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां महिलाओं के आरक्षण बिल का समर्थन न करके महिलाओं के खिलाफ काम कर रही हैं।

पीएम ने इसे एक बड़ी गलती बताया और चेतावनी दी कि भविष्य में विपक्ष को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह संदेश हर गांव तक पहुंचना चाहिए कि विपक्षी पार्टियां महिलाओं के खिलाफ नकारात्मक सोच रखती हैं। कैबिनेट मीटिंग में पीएम ने यह भी कहा कि विपक्ष अब अपनी स्थिति को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है।

पक्ष-विपक्ष में बिल को लेकर घमासान

बीजेपी ने महिला आरक्षण बिल के खारिज होने को काला दिन बताया है। साथ ही, कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिलाओं के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को देश में तुरंत लागू किया जाना चाहिए। वहीं, सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।

केंद्रीय मंत्री का विपक्ष तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष को अब पूरे देश की महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने अपनी विश्वसनीयता हमेशा के लिए खो दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर यह एक काला दाग रहेगा। इसे वे कभी मिटा नहीं पाएंगे। इस विधेयक का उद्देश्य महिलाओं को ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व देना था, तो इसमें आपत्ति क्यों होनी चाहिए?

महिला सशक्तिकरण को कमजोर किया: केंद्रीय मंत्री शोभा

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में राहुल गांधी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व दोनों को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में सीटों में 50% से अधिक वृद्धि हो रही थी, महिलाओं को आरक्षण मिलने जा रहा था। वहीं, उन्हें इस सुनहरे मौके से वंचित कर दिया गया। यह सब राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ है।

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हमला

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर महिलाओं को धोखा देने और अपने पिछले रुख से पीछे हटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। इसके क्रियान्वयन में देरी कर रही है।

प्रियंका गांधी का जोरदार पलटवार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि यह विधेयक संघीय ढांचे को बदलने का षड्यंत्र था। उनका कहना था कि इसका गिरना संविधान और विपक्षी एकता की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार 2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा की 543 सीटों के आधार पर तुरंत लागू कर सकती थी। यदि ऐसा करती तो पूरा विपक्ष इसका समर्थन करता।

कांग्रेस का स्टैंड: परिसीमन से विवाद

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसे परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति है। उन्होंने बताया कि हम महिला आरक्षण का पूरी तरह समर्थन करते हैं। हम शुक्रवार को ही विधेयक पारित करवा देते। हमारी आपत्ति महिला आरक्षण पर नहीं, बल्कि इसे परिसीमन से जोड़ने पर थी।

ये खबर भी पढ़िए...

महिला आरक्षण बिल गिरना लोकतंत्र की जीत, ये परिसीमन की बात थी : प्रियंका गांधी

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा में बिल नहीं हो सका पास, शाह बोले- ऐतिहासिक मौका गंवाया

पीएम मोदी की पचपदरा सभा: 100 लाउडस्पीकर, तीन विशाल डोम, डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था

रूल-66 और महिला आरक्षण कानून: आसान भाषा में समझें सरकार का बड़ा फैसला

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • महिला आरक्षण बिल
  • प्रियंका गांधी वाड्रा
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
  • बांसुरी स्वराज
  • महिला आरक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा