पंजाब के कपूरथला के गुरुद्वारे कब्जाधारी निहंग सिखों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत
The Sootr | Nov 23, 2023, 24:00 IST
पंजाब के कपूरथला के गुरुद्वारे कब्जाधारी निहंग सिखों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत
गुरुद्वारे के स्वामित्व को लेकर पनपे विवाद में पंजाब के कपूरथला में निहंग सिख ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
CHANDIGARH, पंजाब के कपूरथला में गुरुद्वारे पर निहंग सिखों कब्जा कर रखा है। पुलिस जब गुरुद्वारे को मुक्त कराने और निहंगों को गिरफ्तार करने पहुंची तो उन्होंने हमला कर दिया। इस दौरान निहंगों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 40-50 की संख्या में निहंग सिखों ने गुरुद्वारे पर धावा बोला था। निहंग सिखों ने ये धावा तब बोला, जब पुलिस कुछ निहंग सिखों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। कपूरथला के एसपी तेजबीर सिंह हुंदल ने बताया, पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े थे, तभी निहंगों ने उन पर गोलीबारी कर दी।
जानकारी के मुताबिक, कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी गुरुद्वारा श्री अकाल बूंगा के संचालन को लेकर ये पूरा विवाद हुआ। निहंग सिखों का एक गुट गुरुद्वारे का संचालन करता है, जबकि दूसरे गुट के करीब 30 से ज्यादा निहंग सिखों ने इस पर कब्जा कर लिया है। जब पुलिस पहले गुट की शिकायत पर कब्जा खाली कराने और कुछ निहंगों को गिरफ्तार करने पहुंची तो निहंग सिखों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किया गया है।
गुरुद्वारे के संचालन को लेकर दो गुटों में विवाद
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari