मणिपुर सरकार ने लगाई कई पाबंदियां, प्रतिबंधों के बीच राहुल गांधी आज मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की करेंगे शुरुआत
Pooja Kumari | Jan 14, 2024, 24:00 IST
मणिपुर सरकार ने लगाई कई पाबंदियां, प्रतिबंधों के बीच राहुल गांधी आज मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की करेंगे शुरुआत
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी रविवार दोपहर 12 बजे से खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरू होगी, हालांकि, ये यात्रा पहले इंफाल से शुरू होने वाली थी।
BHOPAL. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी रविवार दोपहर 12 बजे से खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरू होने जा रही है और ये लगातार दो महीने तक चलने वाली है। बता दें कि ये यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। हालांकि, पहले ये यात्रा राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से 6000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करने वाले हैं।
कांग्रेस के मणिपुर अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र का कहना है कि "हमने 2 जनवरी को राज्य सरकार से को इस यात्रा का प्रस्ताव दिया था कि इंफाल में हप्ता कांगजीबुंग सार्वजनिक मैदान को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अनुमति दी जाए। साथ ही ये भी बताया था कि ये यात्रा इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त हो जाएगी। मेघचंद्र ने आगे बताया कि हमने 10 जनवरी को सीएम एन बीरेन सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान यात्रा के लिए हप्ता कांगजीबुंग मैदान में सीमित संख्या में प्रतिभागियों के साथ जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्होंने इजाजत देने से इनकार कर दिया था।
मणिपुर सरकार ने 14 जनवरी को थौबल जिले से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू किए जाने से जुड़े कार्यक्रम पर पाबंदियां कई लगाते हुए कहा कि ये कार्यक्रम एक घंटे से अधिक का नहीं होना चाहिए और इसमें भाग लेने वालों की अधिकतम संख्या 3,000 हो। इस आदेश को पार्टी ने यात्रा से एक दिन पहले साझा किया। बता दें कि इस यात्रा के मार्ग में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। केवल शुरुआती स्थान बदला है। जानकारी के मुताबिक ये यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ये यात्रा पिछले 10 साल में हुए राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अन्याय को ध्यान में रखते हुए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री 'अमृतकाल' के सुनहरे सपने दिखाते हैं, लेकिन पिछले 10 साल की हकीकत 'अन्याय काल' है। इस अन्याय काल का जिक्र कोई नहीं करता।
Q: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा क्यों शुरू की गई?
A: कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पिछले 10 साल में हुए राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अन्याय को ध्यान में रखते हुए निकाली जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने इन 10 सालों में गरीबों, किसानों, श्रमिकों और दलितों के साथ अन्याय किया है। सरकार की आर्थिक नीतियों ने बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी को बढ़ाया है। सरकार की सामाजिक नीतियों ने जातिवाद, धार्मिक कट्टरता और सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा दिया है।
Q: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कहां से शुरू होगी और कहां तक जाएगी?
A: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होगी और मुंबई तक जाएगी। यात्रा की कुल लंबाई 6000 किलोमीटर है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगे और लोगों से मिलेंगे।
Q: मणिपुर सरकार ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर क्या पाबंदियां लगाईं?
A: मणिपुर सरकार ने यात्रा के कार्यक्रम पर पाबंदियां लगाते हुए कहा कि ये कार्यक्रम एक घंटे से अधिक का नहीं होना चाहिए और इसमें भाग लेने वालों की अधिकतम संख्या 3,000 की गई है।
Q: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कांग्रेस के लिए क्या महत्व है?
A: कांग्रेस का कहना है कि यह यात्रा कांग्रेस को एकजुट करने और जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद कर रही है। यह यात्रा कांग्रेस को आगामी चुनावों में भाजपा को चुनौती देने की तैयारी में भी मदद कर रही है।
2 जनवरी को किया था मांग
मणिपुर सरकार ने लगाई पाबंदियां
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस क्या कहती है?
Q&A

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari