यात्रीगण कृपया ध्यान दें... किसकी है ये मधुर आवाज?, जानें कौन हैं ये

Vikram Jain | Dec 12, 2024, 20:58 IST
Share
railway-announcement-female-voice-actually-male-sound-shravan-adode
railway-announcement-female-voice-actually-male-sound-shravan-adode

रेलवे प्लेटफॉर्म पर अक्सर आपने "टिंग-टॉन्ग" के साथ मुधर वाला रेलवे अनाउंसमेंट जरूर सुना होगा। लेकिन बता दें कि आपके कानों में पड़ने वाला यह मधुर अनाउंसमेंट किसी महिला की आवाज में नहीं है। जानें यह किसकी आवाज है...

Indian Railways. रेल यात्रा के दौरान या रेलवे स्टेशन पर अक्सर आपने “टिंग-टॉन्ग” की आवाज के बाद होने वाली रेलवे अनाउंसमेंट (Railway Announcement) को जरूर सुना होगा, जिससे यात्रियों को ट्रेन आने-जाने और प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी (Train Information) दी जाती है। पहले यह मधुर सी आवाज सुनने में महिला की लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे असल में एक पुरुष की आवाज है? यह आवाज 24 साल के श्रवण अडोडे की है, जिन्होंने पहले महिला की आवाज में अनाउंसमेंट रिकॉर्ड किया था, जो अब भारतीय रेलवे की पहचान बन चुकी है।

महिला नहीं यह पुरुष की आवाज...

भारतीय रेलवे (Indian Railways) में यात्रा करने वाले यात्रियों ने अक्सर रेलवे स्टेशनों पर एक महिला जैसी आवाज में ट्रेन की जानकारी सुनी होगी। यह आवाज असल में श्रवण अडोडे नामक युवक की है, जिन्होंने रेलवे के लिए अनाउंसमेंट्स रिकॉर्ड की थीं। श्रवण ने महिला की आवाज में अनाउंसमेंट्स को रिकॉर्ड किया और इसके बाद यह आवाज भारतीय रेलवे के स्टेशनों पर नियमित रूप से सुनाई देती है। भारतीय रेलवे ने श्रवण अडोडे (Shravan Adode) की आवाज में एक बेसिक मैसेज रिकॉर्ड किया है, जिसे ट्रेन के नाम और प्लेटफॉर्म नंबर के अनुसार मिक्स कर के प्ले किया जाता है। इस आवाज को सुनकर यात्री ट्रेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

रेलवे की पहचान बनी श्रवण की आवाज

हालांकि, यह आवाज महिला जैसी लगती है, लेकिन यह एक पुरुष की आवाज है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने 24 साल के युवा श्रवण अडोडे की तारीफ की है, यह कहते हुए कि उन्होंने महिला की आवाज इतनी सुंदरता से डब की है कि सुनने वाला धोखा खा जाए। श्रवण की आवाज अब भारतीय रेलवे की पहचान बन गई है और लोग इस आवाज के बारे में जानकर हैरान हो गए हैं। अब जब भी आप ट्रेन में सफर करें या रेलवे स्टेशन हो और रेलवे का अनाउंसमेंट सुनें, तो ध्यान रखना की उस मधुर आवाज महिला की नहीं, बल्कि श्रवण अडोडे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • railway news
  • रेलवे न्यूज
  • Indian Railways
  • भारतीय रेलवे
  • Bhopal Railway News
  • रेलवे अनाउंसर श्रवण अडोडे
  • Shravan Adode
  • रेलवे अनाउंसमेंट
  • Railway Announcement
  • यात्री कृपया ध्यान दें...
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज