10वीं पास के लिए शानदार मौका, रेलवे बोर्ड ने योग्यता नियमों में दी छूट
भारतीय रेलवे ने 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल-1 (ग्रुप डी) भर्ती परीक्षा में बदलाव करते हुए 10वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर दिया है। इसके तहत, 10वीं पास, ITI डिप्लोमा होल्डर या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) से राष्ट्रीय प्रशिक्षुता सर्टिफिकेट (NAC) प्राप्त उम्मीदवार भी अब इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
पहले क्या थे नियम?
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किया गया लिखित संदेश
2 जनवरी को रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोनों को एक लिखित संदेश (written message) जारी किया है, जिसमें इस बदलाव की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया कि अब तक के निर्देशों की समीक्षा के बाद फैसला लिया गया है कि लेवल-1 पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (minimum educational qualification) 10वीं पास, ITI डिप्लोमा या उसके बराबर डिग्री/डिप्लोमा या NAC सर्टिफिकेट होगा।
भारतीय रेलवे के लेवल-1 पदों के बारे में
भारतीय रेलवे के लेवल-1 पदों में सहायक, पॉइंटमैन और ट्रैक मेंटेनर जैसे पद शामिल हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में लेवल-1 पदों पर लगभग 32 हजार उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। वहीं, आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक चलेगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 26 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
क्या लेवल-1 और ग्रुप डी परीक्षा अलग-अलग होती है?
नहीं, रेलवे की लेवल-1 और ग्रुप डी परीक्षा एक ही परीक्षा होती है। पहले इसे ग्रुप डी परीक्षा के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर लेवल-1 कर दिया गया है। हाल ही में इस परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification) में बदलाव किया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें