SBI PO भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Siddhi Tamrakar | Dec 27, 2024, 15:54 IST
SBI PO 2025 VACANCY NATIFICATION 1
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 2024 में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जानें इस वैकेंसी से जुड़ी सारी डिटेल्स इस लेख में..
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 2024 में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, यानी कि 27 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2025 है। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे, जबकि प्रीलिम्स परीक्षा 8 और 15 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती के तहत कुल600 पदोंपर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से:
चयन प्रक्रिया 3 चरणों में होगी:
पदों का विवरण (SBI PO Job Post Details)
- रेगुलर पद: 586
- बैकलॉग पद: 14
उम्र सीमा (Age Limit)
- आवेदक की आयु21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- विभिन्न श्रेणियों के लिए उम्र सीमा में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
- आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन ( स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।
- फाइनल ईयरके स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- अनारक्षित (General) वर्ग: 750 रुपए
- SC/ST श्रेणी: शुल्क में छूट
सैलरी (SBI PO Salary)
- चयनित उम्मीदवारों को48 हजार 480 रुपएप्रतिमाह बेसिक सैलरी मिलेगी।
- अगर उम्मीदवारमुंबई सेंटरमें नियुक्त होते हैं, तो उन्हें सालाना लगभग18.67 लाख रुपएकी सैलरी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- प्रीलिम्स परीक्षा
- मेंस परीक्षा
- इंटरव्यू
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
- प्रीलिम्स परीक्षा: 100 नंबर
- अंग्रेजी भाषा: 30 प्रश्न (Question)
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 35 प्रश्न (Question)
- रीजनिंग एबिलिटी : 35 प्रश्न (Question)
- मेंस परीक्षा: 259 नंबर
- इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न (Question) होंगे, जिसमें अलग-अलग सब्जेक्ट से प्रश्न आएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले, एसबीआई कीआधिकारिक वेबसाइटsbi.co.inपर जाएं।
- होमपेज परSBI PO Recruitment 2024लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari