परिवार के साथ त्योहार मनाने की करें तैयारी, दिवाली-छठ पर रेलवे चलाएगा 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Aman Vaishnav | Sept 17, 2026, 10:48 IST
Share
दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को खत्म करने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच देश भर के अलग-अलग रूटों पर 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • दिवाली, छठ और दशहरा पर ट्रेन टिकट की भारी मारामारी है।
  • रेगुलर ट्रेनों में बुकिंग खुलते ही सीटें वेटिंग में चली जाती हैं।
  • रेलवे ने अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक 102 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
  • भोपाल मंडल से भी दो नई स्पेशल ट्रेनें शुरू होंगी।
  • IRCTC ने भी बुकिंग सिस्टम अपग्रेड कर टिकट क्षमता बढ़ा दी है।
देश भर में त्योहारों की रौनक शुरू हो चुकी है। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पर लोग घर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं ट्रेन टिकट न मिलना बड़ी परेशानी बन गया है।

रेगुलर ट्रेनों में बुकिंग विंडो खुलते ही सीटें कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाती हैं। कई ट्रेनों में तो बुकिंग रिग्रेट तक पहुंच गई है। इसी परेशानी को कम करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।

रेलवे का बड़ा ऐलान

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच 102 स्पेशल ट्रेनें चलाने की लिस्ट जारी की है। इसमें अप (UP – ऊपर की दिशा) और डाउन (Down – वापसी दिशा) सर्विस को अलग-अलग गिना गया है। अप का मतलब शुरुआती स्टेशन से चलने वाली ट्रेन से है। डाउन का मतलब उसी ट्रेन की वापसी सेवा से है।

इस लिस्ट में कुछ पूरी तरह नई ट्रेनें हैं। कुछ मौजूदा ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं। ये ट्रेनें यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों को जोड़ेंगी।

यूपी-गुजरात रूट ट्रेनें

यूपी से गुजरात और महाराष्ट्र के बीच कई ट्रेनें चलेंगी।

  • 01905/01906 कानपुर सेंट्रल-आसरवा: 5-6 अक्टूबर से 30 नवंबर-1 दिसंबर तक, 9-9 ट्रिप
  • 01907/01908 आगरा कैंट-उधना: 6-7 अक्टूबर से 24-25 नवंबर तक, 8-8 ट्रिप
  • 01909/01910 आसरवा-आगरा कैंट: 5-6 अक्टूबर से 23-24 नवंबर तक, 8-8 ट्रिप
  • 02199/02200 झांसी-बांद्रा टर्मिनस: 1-3 अक्टूबर से 26-28 नवंबर तक, 9-9 ट्रिप

प्रयागराज की ट्रेनें

प्रयागराज से भी कई स्पेशल सेवाएं शुरू हुई हैं।

  • 04105/04106 प्रयागराज-उधना: 1-2 अक्टूबर से 29-30 नवंबर तक, हफ्ते में दो दिन, 18-18 ट्रिप
  • 04179/04180 प्रयागराज-साबरमती: 3-4 अक्टूबर से 28-29 नवंबर तक, 17-17 ट्रिप (04111/04112 की जगह)
  • 04119/04120 सुभेदारगंज-वलसाड: 3-4 अक्टूबर से 28-29 नवंबर तक, 9-9 ट्रिप
  • 04139/04140 प्रयागराज-दादर: अक्टूबर-नवंबर के बीच, 9-9 ट्रिप
  • 04155/04156 सुभेदारगंज-उधना: 19-20 अक्टूबर से 26-27 नवंबर तक, हफ्ते में दो दिन, 12-12 ट्रिप
  • 04175/04176 सुभेदारगंज-दादर: 8-8 ट्रिप
  • 04177/04178 सुभेदारगंज-वलसाड: 8-8 ट्रिप
  • 04169/04170 सुभेदारगंज-इंदौर: हफ्ते में दो दिन, 17-17 ट्रिप
  • 04173/04174 प्रयागराज-वेरावल: 9-9 ट्रिप
  • 04103/04104 सुभेदारगंज-पनवेल: 21 अक्टूबर से 18-19 नवंबर तक, 5 अतिरिक्त ट्रिप (22 LHB कोच)

दिल्ली-बिहार रूट

  • 02877/02878 रांची-आनंद विहार: 3-4 अक्टूबर से 28-29 नवंबर तक, 9-9 अतिरिक्त ट्रिप
  • 04157/04158 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता: 6-7 अक्टूबर से 24-25 नवंबर तक, 8-8 ट्रिप
  • 01911/01912 आगरा कैंट-कोलकाता: 1-2 अक्टूबर से 26-27 नवंबर तक, 9-9 ट्रिप
  • 04185/04186 झांसी-आसनसोल: 7-8 अक्टूबर से 29-30 नवंबर तक, 16-16 ट्रिप
  • 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस: 3-5 अक्टूबर से 28-30 नवंबर तक, 9-9 अतिरिक्त ट्रिप
  • 09601/09602 मदार जंक्शन-पटना जंक्शन: 1-2 अक्टूबर से 26-27 नवंबर तक, 9-9 अतिरिक्त ट्रिप। टुंडला जंक्शन पर 09601 का समय अब 14:50 बजे कर दिया गया है
  • 02417/02418 प्रयागराज-शकूर बस्ती: 11 सितंबर से 14-15 अक्टूबर तक रोजाना 34-34 ट्रिप, फिर हफ्ते में चार दिन
  • 04163/04164 नारायणपुर बाजार-शकूर बस्ती: हफ्ते में तीन दिन, 27-27 ट्रिप

बिहार-बंगाल रूट

  • 03041/03042 और 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल: हर सेट में 7-7 ट्रिप
  • 03135/03136 सियालदह-पटना: 7-7 ट्रिप
  • 03133/03134 सियालदह-सीतामढ़ी: 7-7 ट्रिप
  • 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर: 14-14 ट्रिप
  • 03185/03186 और 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी: हर सेट में 7-7 ट्रिप
  • 03511/03512 आसनसोल-पटना: 7-7 ट्रिप
  • 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर: 7-7 ट्रिप
  • 03465/03466 मालदा टाउन-दीघा: 7-7 ट्रिप
  • 03005/03006 हावड़ा-लुमडिंग: 7-7 ट्रिप (जनरल, स्लीपर, AC कोच)
  • 03129/03130 कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी: वीकेंड पर 14-14 ट्रिप
  • 05059/05060 कोलकाता-लालकुआं: 8-8 ट्रिप, ठहराव नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह पर

पूर्वोत्तर रूट ट्रेनें

  • 08047/08048 संतरागाछी-नाहरलागुन: सितंबर में 3-3 अतिरिक्त ट्रिप
  • 04127/04128 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी: 14-14 अतिरिक्त ट्रिप
  • 05931/05932 कोलकाता-डिब्रूगढ़: 13-13 अतिरिक्त ट्रिप (22 कोच)
  • 05735/05736 अमृतसर-कटिहार: 12-12 अतिरिक्त ट्रिप
  • 09189/09190 मुंबई सेंट्रल-कटिहार: 7-7 अतिरिक्त ट्रिप
  • 03407/03408 भागलपुर-कटिहार: 29 अगस्त से 30 नवंबर तक रोजाना विस्तार, 94-94 ट्रिप (यह नई ट्रेन नहीं, मौजूदा दैनिक सेवा का विस्तार है)

दक्षिण भारत की ट्रेनें

  • 08581/08582 विशाखापत्तनम-एसएमवीटी बेंगलुरु: 9-9 अतिरिक्त ट्रिप (AC, स्लीपर, जनरल कोच)
  • 08045/08046 शालीमार-चारलपल्ली: 9-9 अतिरिक्त ट्रिप (24 कोच)
  • 07035/07036 सिकंदराबाद-सिरपुर कागजनगर त्योहार भीड़ स्पेशल: दक्षिण मध्य रेलवे संचालित करेगा
  • 04007/04008 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल: 5-5 ट्रिप (20 कोच, रूट गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, पूर्णिया, फोर्ब्सगंज)
  • 07097/07098 हैदराबाद-मैंगलुरु सेंट्रल: 12-12 अतिरिक्त ट्रिप
  • 04131/04132 कानपुर सेंट्रल-एसएमवीटी बेंगलुरु: रविवार-बुधवार, 7-7 ट्रिप (23 कोच, AC 2 टियर, AC 3 टियर, स्लीपर, जनरल)
  • 08311/08312 संबलपुर-पोदानूर: 12-12 ट्रिप
  • 01925/01926 कानपुर सेंट्रल-मदुरै: 13-13 ट्रिप
  • 09423/09424 अहमदाबाद-मैंगलुरु जंक्शन: 13-13 ट्रिप

भोपाल की 2 स्पेशल ट्रेनें

मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है। भोपाल मंडल से दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। यह नवंबर तक दोनों दिशाओं में कुल 44 फेरे लगाएगी।

मुंबई सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन भी इसी दौरान चलेगी। यह ट्रेन कुल 43 फेरे पूरे करेगी। दोनों ट्रेनें इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ और गोंडा से गुजरेंगी। यात्री इनमें से किसी भी स्टेशन से रिजर्वेशन करा सकते हैं।

IRCTC ने बढ़ाई क्षमता

सिर्फ ट्रेनों की संख्या ही नहीं बढ़ी है। IRCTC ने बुकिंग सिस्टम को भी मजबूत किया है। ज्यादा सर्वर लगाए गए हैं और एनजीईटी (NGET – Next Generation eTicketing) सिस्टम अपग्रेड हुआ है। नया यूजर इंटरफेस और एंटी-बॉट तकनीक भी जोड़ी गई है।

IRCTC के मुताबिक अभी करीब 89 फीसदी आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। अपग्रेड के बाद एनजीईटी सिस्टम की क्षमता लगभग दोगुनी हो गई है। 15 जुलाई 2026 को नए इंटरफेस का बीटा वर्जन भी शुरू हुआ था। इसमें स्लीपर, AC 3 टियर और AC 2 टियर की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखती है।

बुकिंग सिर्फ अधिकृत माध्यम से करें

रेलवे ने साफ सलाह दी है। टिकट सिर्फ irctc.co.in या IRCTC Rail Connect ऐप से बुक करें। किसी भी दलाल या फर्जी एजेंट पर भरोसा न करें। ऐसी टिकट अवैध मानी जा सकती है।

बुकिंग के समय अपना चालू मोबाइल नंबर ही दर्ज करें। इससे ट्रेन के समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी सीधे मिलेगी। सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर अकाउंट बनाएं।

इसके बाद यूजरनेम-पासवर्ड से लॉगिन करें, यात्री की जानकारी भरें और क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से भुगतान करें। भुगतान होते ही ई-टिकट ईमेल और SMS पर आ जाएगा।

यह कदम क्यों जरूरी है

दरअसल हर साल त्योहारों पर टिकट की भारी मांग रहती है। कई रेल यात्रीको वेटिंग टिकट पर ही सफर करना पड़ता है। स्पेशल ट्रेनों से यह दबाव कुछ हद तक कम होगा।

खासकर मध्यप्रदेश से यूपी, बिहार और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आगे और ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। कंफर्म ट्रेन टिकट

ये खबरें भी पढ़िए...

1 नवंबर से मिलेगी आजीवन मुफ्त रेल यात्रा, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई...

MP से 5 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़े, भीड़ से मिलेगी राहत

सिंहस्थ के लिए चलेंगी सौ से ज्यादा अतिरिक्त ट्रेनें, रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने बताई प्लानिंग

स्पेशल ट्रेन के नाम पर रेलवे का खेल, बिना सुविधा दिए वसूल रहा 25% ज्यादा किराया

Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • IRCTC
  • रेल यात्री
  • कंफर्म ट्रेन टिकट
  • भोपाल मंडल
  • वेटिंग टिकट
मैं तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा! ब्रेकअप से बौखलाए डॉक्टर ने ex girlfriend और उसके भाई को मारी गोली

By Aman Vaishnav

मैं तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा! ब्रेकअप से बौखलाए डॉक्टर ने ex girlfriend और उसके भाई को मारी गोली
एमपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, नवंबर से पहले दो साल की DPC कराने की तैयारी

By Sourabh Bhatnagar

एमपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, नवंबर से पहले दो साल की DPC कराने की तैयारी
आज मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, GIS 2027 से पहले मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

By Aman Vaishnav

आज मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, GIS 2027 से पहले मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा
सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक
सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक
सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक
GIS 2027 से पहले निवेश मिशन पर सीएम मोहन यादव, मुंबई में उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा

By Sumit Kumar

GIS 2027 से पहले निवेश मिशन पर सीएम मोहन यादव, मुंबई में उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा