'Namo Bharat Train' की रील बनाकर जीतें इनाम, रेलवे दे रहा 1.5 लाख रुपए
अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं या शौकिया तौर पर रील्स बनाते हैं, लेकिन इससे ज्यादा कमाई नहीं हो पा रही है, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है। अब आप रेलवे के बारे में रील्स बनाकर 1.5 लाख रुपए तक जीत सकते हैं। यह अवसर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट (NCRTC) की ओर से पेश किया गया है, जिसका मोटिव नए और उभरते कंटेंट क्रिएटर्स को प्रेरित करना है और Namo Bharat Trains और RRTS स्टेशनों को लोगों तक पहुंचाना है।
थीम क्या है?
इस बार की थीम है, NAMO BHARAT ट्रेनों और RRTS स्टेशनों को प्रमोट करना। कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको 1-3 मिनट की क्रिएटिव वीडियो बनानी है, जो इन हाई-स्पीड ट्रेनों और मॉडर्न स्टेशनों को प्रदर्शित करे।
कौन भाग ले सकता है?
कोई भी व्यक्ति जिसकी सोच क्रिएटिव हो, इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है। बस आपको एक वीडियो बनानी है, जिसमें Namo Bharat ट्रेनें, RRTS स्टेशन या दोनों दिखाई दें। इस वीडियो में आपकी क्रिएटिविटी, क्वालिटी और मैसेज देने की क्षमता पर ध्यान दिया जाएगा।
क्या मिलेगा विजेताओं को?
विजेताओं को केवल पुरस्कार ही नहीं, बल्कि एक खास पहचान भी मिलेगी।
फर्स्ट प्राइज: ₹1.5 लाख रुपए
सर्टिफिकेट: हर विजेता को दिया जाएगा
वीडियो कैसे और कहां भेजें?
आपकी वीडियो 1-3 मिनट की होनी चाहिए। इसे NCRTC के निर्धारित प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना होगा और अधिक जानकारी पाने के लिए https://ncrtc.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यह मौका क्यों खास है?
FAQ
- रेलवे रील्स कांटेस्ट का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य नए कंटेंट क्रिएटर्स को प्रेरित करना और NAMO BHARAT ट्रेनों और RRTS स्टेशनों को प्रमोट करना है। - इस कांटेस्ट की थीम क्या है?
थीम है: NAMO BHARAT ट्रेनों और RRTS स्टेशनों को प्रदर्शित और प्रमोट करना। - कौन इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है?
कोई भी क्रिएटिव व्यक्ति, जो NAMO BHARAT ट्रेनें या RRTS स्टेशन दिखाते हुए वीडियो बना सके। - विजेताओं को क्या पुरस्कार मिलेगा?
फर्स्ट प्राइज ₹1.5 लाख और सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट मिलेगा। - वीडियो बनाने और भेजने के नियम क्या हैं?
वीडियो 1-3 मिनट की होनी चाहिए और NCRTC के निर्धारित प्लेटफॉर्म पर अपलोड करनी होगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक