कानपुर के बाद अब अजमेर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखे गए थे भारी भरकम सीमेंट ब्लॉक
Vikram Jain | Sept 10, 2024, 12:08 IST
Rajasthan Ajmer Conspiracy to derail train failed
कानपुर में ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश के बाद अब राजस्थान के अजमेर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां रेलवे ट्रैक पर भारी भरकम सीमेंट ब्लॉक रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के कुछ भारी भरकम ब्लॉक मिले हैं।
NEW DELHI. कानपुर के बाद अब राजस्थान के अजमेर (Ajmer) में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम हुई है। अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का भारी भरकम ब्लॉक (cement block) मिला है। इसका वजन एक क्विंटल बताया जा रहा है। ट्रेन को बेपटरी करने के लिए सीमेंट का ब्लॉक को पटरी पर रखा गया था। मालगाड़ी का इंजन ब्लॉक को तोड़ते हुए आगे निकल गया। गनीमत रही कि ट्रेन डिरेल (train derail) होने से बच गई। गाड़ी चालक की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक का निरीक्षण किया।
अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक सराधना और बांगड़ ग्राम स्टेशन के बीच दो स्थानों पर रखे गए थे। फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग पर एक किलोमीटर दूरी पर दो जगह सीमेंट ब्लॉक रेलवे ट्रैक पर रखे गए थे। मामले में आरपीएफ ने मांगलियावास थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच और आरोपियों के तलाश शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी लगते ही डीएफसीसी (Dedicated Freight Corridor Corporation) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ( Railway Protection Force) ने मिलकर सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग की। आरपीएफ ने सीमेंट ब्लॉक के टुकड़े बरामद किए हैं। सीमेंट ब्लॉक की टक्कर से मालगाड़ी के इंजन को भी नुकसान पहुंचा है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
राजस्थान में एक महीने में तीसरी बार ट्रेन को डिरेल करने की साजिश हुई है। इससे पहले 28 अगस्त को बारां स्टेशन के छबड़ा में ट्रैक पर बाइक का स्क्रैप फेंका गया था। यह कबाड़ मालगाड़ी के इंजन टकराया था। 23 अगस्त को पाली में ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक रखा गया। जिससे अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत टकरा गई थी। गनीमत रही की बड़ा हादसा नहीं हुआ।
अजमेर से पहले रविवार को यूपी के कानपुर में रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई थी। कानपुर में अनवर-कासगंज रूट पर ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर और अन्य विस्फोटक सामग्री को रखा गया था। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे सिलेंडर से टकराई थी, टक्कर से सिलेंडर फटा नहीं और ट्रैक के किनारे जा गिरा। बड़ा हादसा होने से टल गया। ड्राइवर की सूचना के बाद जब RPF और रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच की है। ट्रैक से सिलेंडर के साथ ही बोतल में पेट्रोल, माचिस, मिठाई का डिब्बा और झोला बरामद किया गया था। मामले में पुलिस ने स्थानीय दो हिस्ट्रीशीटरों समेत छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
रेलवे ट्रैक पर रखे थे सीमेंट के ब्लॉक
सीमेंट ब्लॉक के टुकड़े बरामद
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
राजस्थान में 1 महीने में तीसरी बार ट्रेन पलटाने की साजिश
कानपुर में रविवार को हुई थी ट्रेन डिरेल की साजिश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj