लो... Jio लेकर आया अब ये मजेदार रिचार्ज प्लान, चुपके से घटा दिए 200 रुपए

Pratibha ranaa | Jul 21, 2024, 07:45 IST
jIO
अगर एक ही रिचार्ज प्लान में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी के साथ अधिक डेटा चाहते हैं तो आपको जियो का यह नया प्लान काफी पसंद आने वाला है। जियो अपने इस 999 रुपए वाले प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों से ज्यादा दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।

अगर आप रिलायंस Jio का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जियो अपने यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा लेकर आया है। जियो ने हाल ही में चुपके से लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता अनलिमिटेड 5G प्लान लॉन्च किया है। जियो 999 रुपए का प्लान लेकर आया है, जिसमें 90 से ज्यादा दिनों की वैलिडिटी मिलती है।



ये खबर पढ़िए ...Jio एयरटेल के महंगे रिचार्ज के बीच BSNL के सस्ते प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ डेटा



रिलायंस जियो 999 प्लान

बता दें, कुछ दिन पहले र‍िलायंस ज‍ियो ने 999 रुपए वाले प्‍लान की कीमत बढ़ाकर 1199 रुपए कर दी थी। अब कंपनी ने इस प्‍लान को री-लॉन्‍च क‍िया है। अब नए प्लान की वैल‍िड‍िटी कुल 90 दिन है।



ये खबर पढ़िए ...जुलाई से मोबाइल चलाना होगा महंगा, Jio एयरटेल के बाद Vi ने भी बढ़ाई दरें



दरअसल 3 जुलाई को जियो ने 999 वाले प्लान की कीमत 1,199 रुपए कर दी गई थी। अब कंपनी ने इस प्लान को 200 रुपए सस्ता कर दिया है। यूजर्स को ये प्लान अब कंपनी 999 में दे रही है। अब इस प्लान की वैलिडिटी 98 दिन कर दी गई है।



जियो


वैलिडिटी 14 दिन बढ़ी, लेकिन पैसा किया कम

पहले इस प्लान में हर दिन 3GB डाटा मिलता था, लेकिन इसे घटाकर 2GB कर दिया गया है। पूरे प्लान में आपको कुल 192GB डेटा मिलेगा, जो पहले 252GB हुआ करता था। हालांकि 999 रुपए वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा।



ये खबर पढ़िए ...Jio और Airtel यूजर हो जाएं सावधान, आपको लग सकता है बड़ा झटका



Jio की तरफ से इस प्लान को 'Hero 5G' प्लान का नाम दिया गया है। इसके अलावा पहले की तरह हर दिन आप 100 SMS और अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे।



ये खबर पढ़िए ...जियो यूजर्स को नया झटका, अब 149 रुपए और 179 रुपए के प्लान्स किए बंद



pratibha rana


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • reliance jio
  • reliance JIO 5G
  • जियो
  • Jio Recharge Plans
  • Reliance Jio New Plan
  • Reliance Jio 999 Plan