भोपाल में छपा था UP की RO-ARO परीक्षा का पर्चा, सरगना राजीव नयन का है भोपाल कनेक्शन

Sandeep Kumar | Jun 24, 2024, 06:33 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-24T073100.800.jpg
RO-ARO पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है, एसटीएफ की टीम ने आरओ- एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 6 आरोपियों को प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार किया है।

NEET paper leak: नीट पेपर लीक की घटना के सामने आने बाद देश के तमाम राज्यों में आए दिन पेपर लीक के नए खुलासे हो रहे हैं। अब बात कर लीजिए उत्तर प्रदेश की तो यहां पर समीक्षा अधिकारी यानी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पेपर लीक में यूपी एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। यूपी एसटीएफ ( STF ) ने भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक कराने वाले गैंग के 6 सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले सुनील रघुवंशी की मदद से राजीव नयन मिश्रा ने RO/ARO का पेपर लीक किया था।





प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार


इस पूरे मामले में एसटीएफ की टीम ने आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार किया है गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद सरकार ने परीक्षा निरस्त करते हुए मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी। इस मामले में गिरोह के सरगना राजीव नयन समेत 10 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।



पेपरलीक का मास्टरमाइंड राजीव नयन



गैंग की लेडी मेंबर अभी है फरार


सिपाही भर्ती और RO/ARO पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा की महिला मित्र अभी भी पुलिस के लिए पहेली बनी है। राजीव नयन मिश्रा के पेपर लीक के धंधे से हो रही करोड़ों की कमाई को उसकी महिला दोस्त शिवानी ही हैंडल करती है। राजीव नयन मिश्रा को किससे कितना पैसा लेना है? कैसे लेना है? वह पैसा किसको कितना बंटना है? यह सब हिसाब किताब शिवानी रखती थी। राजीव नयन मिश्रा के साथ शिवानी भोपाल में ही रहती थी, लेकिन एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई और राजीव नयन की गिरफ्तारी के बाद से शिवानी फरार है।



भोपाल से दिल्ली और प्रयागराज भेजा पेपर



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • यूपी एसटीएफ
  • प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार
  • UP की RO-ARO परीक्षा का पर्चा
  • पेपरलीक का मास्टरमाइंड राजीव नयन
  • गैंग की लेडी मेंबर अभी है फरार
  • RO
  • ARO