RSS के नए दफ्तर 'केशव कुंज' का उद्घाटन, बनाने में लगे 150 करोड़, क्या है खास जानिए
बदलते समय के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी खुद को बदल रहा है। RSS ने खुद को अब आधुनिकता की ओर मोड़ लिया है। देश की राजधानी दिल्ली में RSS का नया कार्यालय तैयार हो गया है। बुधवार को RSS ने दिल्ली के झंडेवालान में स्थित अपने भव्य कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कार्यालय करीब 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसका नाम 'केशवकुंज' रखा गया है। 'केशवकुंज' में क्या खास है। कितना ये नागपुर स्थित संघ के दफ्तर से आधुनिक और बड़ा है। इसकी जानकारी हम आपको देने वाले हैं।
3 टॉवर, 12 फ्लोर, बनाने में लगे 150 करोड़
खबर यह भी...
विशाल लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम और स्वास्थ्य सुविधाएं
RSS के इस नए परिसर में एक बड़ी लाइब्रेरी भी शामिल है, जिसे 'केशव पुस्तकालय' के नाम से जाना जाएगा। यह लाइब्रेरी शोधकर्ताओं और संघ से जुड़े विद्वानों के के लिए बनाई गई है। इसके अलावा, एक विशाल ऑडिटोरियम भी बनाया गया है, जिसमें बड़े स्तर पर आयोजन किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिसर में एक अस्पताल भी शामिल किया गया है, जहां संघ के कार्यकर्ताओं और आगंतुकों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
खबर यह भी...
केशवकुंज में और क्या खास?
खबर यह भी...
BJP दफ्तर से भी बड़ा, विशाल पार्किंग सुविधा
जानकारी के अनुसार यह नया RSS दफ्तर चार एकड़ में फैला हुआ है और अपने विशाल आकार के कारण भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दफ्तर से भी बड़ा है। इस परिसर में 135 कारों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध है, जिसे भविष्य में 270 कारों तक विस्तारित किया जा सकता है। इस तरह की सुविधाओं के साथ यह केंद्र आने वाले वर्षों में संघ की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
सार्वजनिक दान से बना, 75,000 से अधिक लोगों का योगदान
'केशव कुंज' परिसर का निर्माण पूरी तरह से संघ समर्थकों और दानदाताओं के सहयोग से किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 75,000 लोगों ने इस परियोजना में योगदान दिया है। दान की राशि 5 रुपए से लेकर लाखों रुपए तक रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि संघ से जुड़े लोगों का इस निर्माण कार्य में बड़ा सहयोग रहा है।
FAQ
- RSS के नए मुख्यालय 'केशव कुंज' की क्या विशेषताएं हैं?
यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है, जिसमें तीन टावर, एक पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, अस्पताल और हनुमान मंदिर शामिल हैं। - केशव कुंज का निर्माण कितनी लागत से हुआ है?
इस परिसर का निर्माण सार्वजनिक दान से प्राप्त 150 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। - RSS के इस नए मुख्यालय में कितने टावर हैं और उनके नाम क्या हैं?
इस परिसर में तीन टावर हैं—साधना, प्रेरणा और अर्चना। साधना टावर में कार्यालय हैं, जबकि प्रेरणा और अर्चना टावर आवासीय सुविधाओं के लिए बनाए गए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक