क्या आपको पता है RSS का नया ठिकाना, नागपुर से कितना अलग है ऑफिस, जानें सबकुछ

Sourabh Bhatnagar | Sept 22, 2024, 13:26 IST
RSS MOHAN
RSS आधुनिकता से लैस एक कार्यालय तैयार करवा रहा है। 2016 में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इसका शिलान्यास किया था। आइए जानते हैं इस कार्यालय में क्या खास है।

बदलते समय के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी खुद को बदल रहा है। RSS ने खुद को अब आधुनिकता की ओर मोड़ लिया है। देश की राजधानी दिल्ली में RSS का नया कार्यालय तैयार किया जा रहा है। दिल्ली के झंडेवालान में स्थित यह कार्यालय करीब 2.5 एकड़ में फैला हुआ है। इसका नाम 'केशवकुंज' रखा गया है। 'केशवकुंज' में क्या खास है। कितना ये नागपुर स्थित संघ के मुख्यालय से आधुनिक और बड़ा है। इसकी जानकारी हम आपको देने वाले हैं।



3 टॉवर, 12 फ्लोर और एक टावर में 80-90 कमरे

राजधानी के झंडेवालान में स्थित इस नए कार्यालय में 3 टावर हैं, जिस पर 12 फ्लोर हैं। हर एक फ्लोर पर 7-8 कमरे बनाए गए हैं। इस तरह संघ के एक टावर में 80 से 90 के बीच कमरे होंगे। आपको बता दें कि पिछले 8 सालों से पुराने कार्यालय को तोड़कर नया कार्यालय बनाया जा रहा था।



इस दौरान कार्यालय को दिल्ली स्थित उदासीन आश्रम, आरामबाग में शिफ्ट किया गया था। 2016 में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस नए भवन का शिलान्यास किया था। बता दें मौजूदा समय में संघ का मुख्यालय महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित है, जो इस नए कार्यालय के मुकाबले इतना आधुनिक और बड़ा नहीं है।



ये भी पढ़ें...एक बार फिर सुर्खियों में RSS प्रमुख मोहन भागवत, जानें हिंदू धर्म को लेकर बताई कौन सी परिभाषा



12 मंजिला है पहला टावर

पहला टावर करीब 12 मंजिला है। इस टॉवर में RSS के प्रकाशन विभाग, मुखपत्र ऑर्गनाइजर और पांचजन्य का ऑफिस और एक बड़ा ऑडिटोरियम होगा। इस टॉवर में संघ के कई अनुसांगिक संगठनों का दफ्तर और एक फ्लोर विश्व संवाद विभाग का होगा। आपको बता दें कि विश्व संवाद विभाग RSS के मुद्दों पर प्रचार प्रसार का काम देखता है। इस कार्यालय में पहली बार संघ के प्रचार विभाग के लिए भी अलग से कक्ष होगा, जहां से संघ से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी।



दूसरा टावर सबसे खास

बताया जा रहा है कि दूसरे टावर में ऊपर की चार मंजिलें संघ के बड़े पदाधिकारियों के लिए है। इसके सबसे ऊपर वाली मंजिल पर संघ के सरसंघचालक के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 9वें, 10वें और 11वें फ्लोर पर संघ के टॉप के पदाधिकारियों के कमरे होंगे। आपको बता दें कि हर फ्लोर पर 7-8 कमरे बनाए गए हैं।



ये भी पढ़ें...RSS ने किया गृहमंत्री सहित चार मंत्रियों को तलब , बंद कमरे में हुई लंबी मीटिंग



केशवकुंज में क्या खास?

20 बेड का अस्पताल, पार्किंग और भी बहुत कुछ

संघ सूत्रों के अनुसार, 'केशवकुंज' में लगभग 20 बेड का एक अस्पताल बनाया गया है, जिसमें एक लैब भी है। इस लैब में बेसिक जांच के उपकरण होंगे। इसमें एक योग कक्ष भी, जहां व्यायाम के आधुनिक उपकरण भी होंगे। इस नए कार्यालय में एक पार्किंग बनाई गई है, जहां 200 से ज्यादा गाड़ियों खड़ी हो सकेंगी। 'केशवकुंज' में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। इस कार्यालय में सुरक्षा का भी खास इंतजाम किया गया है।



गौरतलब है कि संघ कार्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF के पास है। 'केशवकुंज' में एक सामग्री भंडार केंद्र भी खोला जाएगा। यहां स्वयंसेवक के गणवेश से लेकर संघ से जुड़ी हर एक चीज मिल सकेगी।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



Tags:
  • आरएसएस
  • RSS
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • आरएसएस चीफ मोहन भागवत
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • आरएसएस खबर
  • आरएसएस की किताबें
  • केशवकुंज
  • संघ का नया पता