Salman Khan की शूटिंग साइट पर घुसा संदिग्ध, लॉरेंस के नाम पर दी धमकी

Siddhi Tamrakar | Dec 05, 2024, 14:09 IST
salman khan lawrence bisnoi
लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के चलते Salman Khan की सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई है। सुपरस्टार की शूटिंग लोकेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति बिना परमिशन के घुस आया था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दे डाली।

लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के चलते Salman Khan की सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई है। हाल ही में, सुपरस्टार की शूटिंग लोकेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति बिना परमिशन के घुस आया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने धमकी देते हुए कहा, "क्या मैं बिश्नोई को बुलाऊं?"। इस घटना के बाद से सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और उसे शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।



धमकियों का सिलसिला जारी

पुलिस ने की कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि सलमान की शूटिंग लोकेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति बिना अनुमति के घुस आया था। संदेह के चलते उसे हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।



काले हिरण शिकार मामले

सलमान खान को मिल रही धमकियों की वजह 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का मामला है। बिश्नोई समाज में काले हिरणों को पवित्र माना जाता है, इसलिए इस घटना से वे नाराज हैं। Lawrence Bishnoi ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा है कि सलमान को इसे लेकर माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Bollywood News
  • Salman Khan
  • गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई
  • काले हिरण का शिकार
  • हिंदी न्यूज
  • बिश्नोई समाज