इंदौर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर पिस्टल सहित किए गिरफ्तार

Sanjay Gupta | Dec 01, 2024, 18:47 IST
Share
 gangster Lawrence Bishnoi gang
gangster Lawrence Bishnoi gang

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल, 6 कारतूस और एक थार कार भी बरामद की गई है।

Indore : जेल में बंद रहकर ही बड़े लोगों को शूट करा रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन सदस्यों को इंदौर पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से तीन पिस्टल और 6 कारतूस व थार कार भी बरामद की गई है। इसमें से एक आरोपी पर तो बिहार पुलिस ने 50 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था।

यह आरोपी पकड़ाए गए

इंदौर पुलिस ने भूपेंद्र सिंह रावत, आदेश चौधरी, और दीपक सिंह रावत को पिस्टल सहित पकड़ा है। इन भूपेंद्र सिंह पर बिहार पुलिस ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बताया जा रहा है कि शराब से भरे एक ट्रक को लूटने के लिए यह बदमाश आए थे। इसमें भूपेंद्र तो लारेंस के साथ एक ही जेल और एक ही सेल में बंद रह चुका है। इसके कारण दोनों की पहचान हुई थी। भूपेंद्र पर पंजाब और बिहार में पिस्टल तस्करी के भी केस है।

पुलिस कर रही पूछताछ

डीसीपी जोन टू अभिनव विश्वकर्मा को इस संबंध में सूचना मिली थी कि काले रंग की थार में तीन अपराधी ट्रक लूट की कोशिश में हैं। हथियार भी इनके पास है। इसके बाद डीसीपी ने टीम गठित कर घेराबंदी शुरू की। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य इरादों, प्लानिंग का पता करने में जुटी है। साथ ही कोई और साथी तो नहीं घूम रहे हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर लारेंस जेल में बंद है। वह हाल ही में बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद फिर चर्चा में आया है। लारेंस गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को कई बार धमकी दे चुकी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • लॉरेन्स बिश्नोई गैंग
  • मध्य प्रदेश
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग