इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ेंगे सौरभ द्विवेदी, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
हिंदी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अब बड़ा बदलाव होने वाला है। लल्लनटॉप के संस्थापक सौरभ द्विवेदी ने अपना नया रास्ता चुन लिया है। उन्होंने हाल ही में इंडिया टुडे समूह से इस्तीफा दे दिया था। उनके अगले कदम को लेकर बहुत दिनों से चर्चा चल रही थी। अब सूत्रों की मानें सौरभ द्विवेदी अब 'द इंडियन एक्सप्रेस' समूह के साथ जुड़ेंगे।
वह यहां ई-पेपर और वीडियो शोज की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इसके अलावा वह ग्रुप के खास इवेंट्स का भी हिस्सा बन सकते हैं। ई-पेपर को बड़ा बनाने में उनकी बहुत मुख्य भूमिका (इंडिया टुडे पत्रकार) रह सकती है।
इंडियन एक्सप्रेस अपनी अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए बहुत प्रसिद्ध माना जाता है। अब वे अपनी गहरी साख को हिंदी पाठकों तक पहुंचाना चाहते हैं। सौरभ का साथ पाकर यह मीडिया समूह नया इतिहास लिखने वाला है।
सौरभ ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
बता दें हाल ही में सौरभ द्विवेदी ने अपनी नई पारी को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा
इंडिया टुडे के साथ 12 साल का सफर
सौरभ द्विवेदी ने हाल ही में इंडिया टुडे (India Today) समूह के साथ अपनी करीब 12 साल लंबी पारी को अलविदा कहा था। उन्होंने 5 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी विदाई की घोषणा करते हुए लिखा था कि वह कुछ समय के लिए 'स्टडी लीव' (Study Leave) पर जा रहे हैं।
लल्लनटॉप को बनाया युवाओं की पसंद
सौरभ ने इंडिया टुडे समूह में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने 'द लल्लनटॉप' को बिलकुल शुरुआत से खड़ा किया था। सौरभ के नेतृत्व में इस प्लेटफॉर्म ने नई ऊंचाइयां छुईं। उनकी खास शैली ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
सौरभ की भाषा और लहजे को युवाओं ने बहुत पसंद किया। हिंदी पट्टी के लोगों के बीच इसकी गहरी पहचान बनी। कली पुरी ने सौरभ के शानदार काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने सौरभ को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सौरभ का यह सफर पत्रकारिता जगत के लिए मिसाल है। उनका योगदान डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में हमेशा याद रहेगा।
उरई के रहने वाले हैं सौरभ द्विवेदी
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उरई (Orai) के रहने वाले सौरभ द्विवेदी ने कानपुर से स्नातक करने के बाद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनकी पत्रकारिता की शुरुआत 2007 में हुई थी। 'टाइम्स ग्रुप' और 'भास्कर ग्रुप' में काम करने के बाद उन्होंने 'आज तक' में अपनी सेवाएं दीं और फिर 'लल्लनटॉप' के जरिए एक डिजिटल क्रांति की नींव रखी।
5 जनवरी को छोड़ा था The Lallantop
सौरभ द्विवेदी ने 5 जनवरी को X पर दो पोस्टों में अपनी विदाई की घोषणा की। उन्होंने The Lallantop का धन्यवाद किया और बताया कि वह एक अध्ययन अवकाश पर जाएंगे, ताकि भविष्य के बारे में सोच सकें। इसके बाद उन्होंने एक तस्वीर और हिंदी के एक शेर के साथ नया अध्याय शुरू करने की ओर इशारा किया।
सौरभ द्विवेदी ने इंडिया टुडे ग्रुप में AajTak.in के फीचर्स एडिटर के रूप में शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कमलेश सिंह के साथ मिलकर The Lallantop की सह-स्थापना की। इंडिया टुडे ग्रुप की उपाध्यक्ष कली पुरी ने उनकी विदाई की पुष्टि करते हुए कहा कि सौरभ ने The Lallantop को युवा दर्शकों के लिए एक प्रमुख मंच बनाया।
पुरी ने कहा कि मैं सौरभ पर गर्व महसूस करती हूं और उनके काम की सराहना करती हूं। उन्होंने बताया कि सौरभ ने समूह के बाहर रचनात्मक अवसरों को तलाशने की इच्छा जताई थी।
ये खबरें भी पढ़ें....
भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी मैच में 48 रन से हराया, सीरीज पर 1-0 की बनाई बढ़त
सौरभ द्विवेदी की लल्लनटॉप और इंडिया टुडे से विदाई: जानें पूरी सच्चाई
IRCTC का अयोध्या रामलला दर्शन टूर 2026, पूरी जानकारी