पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर 5वीं बार बनीं मां, नवजात की नागरिकता पर उठे सवाल
पब्जी से सचिन के प्यार में पड़ीं सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आईं और यहीं रहने लगीं। अब सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। यह उनकी 5वीं संतान है, लेकिन सचिन के साथ उनकी पहली संतान है। सीमा हैदर की बच्ची की नागरिकता को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे कि उसे किस देश की नागरिकता मिलेगी। आइए समझते हैं क्या कहता है भारत का कानून।
वकील बोले भारत की नागरिकता दिलाएंगे
सीमा की बेटी को मिलेगी नागरिकता
भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार, भारत में जन्मे बच्चे को भारतीय नागरिकता तभी मिलती है जब उसके माता-पिता में से एक भारतीय नागरिक हो और दूसरा अवैध प्रवासी न हो। चूंकि सीमा हैदर ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था, इसलिए उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता मिलने में कठिनाइयां आ सकती हैं। इसके लिए अब जरूरी है कि सीमा को भारतीय नागरिकता मिले।
यह भी पढ़ें: 'Golden visa' स्कीम, जानें किस देश में कितने रुपए में मिलती है नागरिकता
पब्जी से प्यार, फिर भारत तक सफर
सीमा और सचिन की प्रेम कहानी हमेशा चर्चा में रहती है, जो PUBG गेम के जरिए शुरू हुई थी। इस प्रेमी जोड़े ने कई चुनौतियों का सामना किया और एक नए जीवन की शुरुआत की। अब, उनकी बेटी के जन्म के साथ, उनकी कहानी में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जो उनकी खुशियों को और भी बढ़ा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक