सितंबर में घूमने के लिए भारत की 10 जगहें, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा
सितंबर में घूमने (travelling) के लिए भारत की सबसे बेहतरीन जगहें जहाँ का मौसम सुहाना होता है और भीड़ भी कम, जिससे अपनी छुट्टियों का पूरा मजा ले सकते हैं।
शिलांग घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियाँ और खूबसूरत नजारे मन मोह लेते हैं, और शांत माहौल में सुकून का एहसास होता है। शिलांग को 'पूर्व का स्कॉटलैंड' भी कहते हैं।
मुन्नार, केरल में प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत मेल है। यहां आप एराविकुलम नेशनल पार्क की हरी-भरी वादियों से लेकर टी म्यूजियम के इतिहास तक, सब कुछ देख सकते हैं।
तारकरली अपने साफ़-सुथरे समुद्र तटों, रंगीन कोरल रीफ्स और रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स के लिए जाना जाता है, जहाँ आप शांति और रोमांच दोनों का अनुभव कर सकते हैं।
वाराणसी एक ऐसा प्राचीन और पवित्र शहर है जो हिंदू धर्म, जैन धर्म और बौद्ध धर्म की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का केंद्र है। यह शहर अपने घाटों, मंदिरों और स्पिरिचुअल एनवायरनमेंट के लिए दुनियाभर में फेमस है।
लोनावला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी सुहानी जलवायु, चारों ओर फैली हरियाली और धुंध से ढकी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है, जहाँ आप शहरी भीड़-भाड़ से दूर सुकून महसूस कर सकते हैं।
अल्मोड़ा अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, हिमालय के मनोरम दृश्यों, और प्राचीन मंदिरों के साथ-साथ अपनी अनूठी हस्तकला के लिए जाना जाता है।
डुआर्स अपनी हरी-भरी हरियाली, जंगली जानवरों और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है, जो इसे प्रकृति और शांति को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है।
नीमराना एक ऐतिहासिक जगह है जो अपने शानदार नीमराना फोर्ट, खूबसूरत सिलीसेढ़ झील और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है, जहां इतिहास और रोमांच का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।
मनाली एक शानदार जगह है जो अपनी खूबसूरत वादियों, ट्रैकिंग ट्रेल्स और शांत मंदिरों के साथ-साथ सर्दियों की बर्फबारी के लिए जाना जाता है।