सलमान खान की इस फिल्म के गाने से मिली थी शारदा सिन्हा को पहचान

Dolly patil | Nov 06, 2024, 09:34 IST
Share
sdtgre
sdtgre

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा ने 72 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय पर उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में 5 नवंबर को निधन हो गया।

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा ( Sharda Sinha ) ने 72 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय ( Nahay Khay ) पर उनका दिल्ली के एम्स ( AIIMS ) अस्पताल में 5 नवंबर को निधन हो गया। आपको बता दें कि शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1951 को बिहार के सुपौल ( Supaul, Bihar ) में हुआ था। उनके पिता भी संगीत प्रेमी थे और उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक था। पहली बार उन्होंने अपने भाई की शादी में गाना गाया था और उनकी आवाज को सभी ने खुब पसंद किया था।

Sharda Sinha Death : बिहार की लोक गायिका ने एम्स में ली अंतिम सांस

काहे तोहसे सजना से शुरू किया सफर

जानकारी के मुताबिक शारदा सिन्हा का बॉलीवुड सफर 1989 में सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) के काहे तोहसे सजना ( Kahe Tohse Sajna ) गाने से शुरू हुआ, जो आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। इसके बाद "हम आपके हैं कौन" ( Hum Aapke Hain Koun ) का विदाई गीत बाबुल ( Babul ) और नदिया के पार (Nadiya Ke Paar) का जब तक पूरे न हो फेरे सात (Jab Tak Poore Na Ho Fere Saat) भी काफी प्रसिद्ध हुए।

छठ पर्व से खास जुड़ाव

शारदा सिन्हा का छठ पर्व ( Chhath Parv ) से खास जुड़ाव था। उनके गाए "पहिले पहिल कइनी छठ" (Pahile Pahil Kailee Chhath) को छठ पर्व का प्रतीक गीत माना जाता है। इस गीत के बिना छठ पर्व अधूरा लगता है। उनके छठ गीत आज भी भारत और दुनिया भर में सुनाए जाते हैं, खासकर दिवाली और छठ के अवसर पर।

कई पुरस्कारों से नवाजा गया

अपने अनोखे अंदाज और संगीत के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया, जिनमें पद्म श्री ( Padma Shr i) (1995) और पद्म भूषण ( Padma Bhushan )2018 शामिल हैं। शारदा सिन्हा की अनुपस्थिति से संगीत प्रेमियों के बीच शोक का माहौल है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • AIIMS
  • एक्टर सलमान खान
  • छठ पर्व
  • बिहार कोकिला
  • शारदा सिन्हा का निधन
  • Sharda Sinha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा