टैरिफ का असर, Share Market में भारी गिरावट, फिर भी फार्मा सेक्टर में क्यों है तेजी?

Rohit Sahu | Apr 03, 2025, 11:30 IST
share market today
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा 180 से अधिक देशों पर न्यूनतम 10% टैरिफ लगाने और भारत पर 26% टैरिफ बढ़ाने की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल मच गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा 180 से अधिक देशों पर न्यूनतम 10% टैरिफ लगाने और भारत पर 26% टैरिफ बढ़ाने की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल मच गई। इसका असर भारतीय शेयर बाजार (Share market) पर भी साफ नजर आया। गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।



सेंसेक्स 700 अंकों की गिरावट के साथ खुला

निफ्टी में भी भारी गिरावट, 23,150 के स्तर पर खुला

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 200 अंकों की गिरावट के साथ 23,150.30 पर खुला। बुधवार को यह 23,332 के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह 9:26 बजे निफ्टी 88 अंक (0.38%) टूटकर 23,244.35 पर कारोबार कर रहा था।



फार्मा सेक्टर में तेजी की वजह

ग्लैंड फार्मा, ऑरोबिंदो फार्मा, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और सन फार्मा जैसी भारतीय फार्मा कंपनियों के शेयरों में 14% तक की वृद्धि हुई। इसका कारण यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फार्मा सेक्टर पर नए जवाबी शुल्क नहीं लगाने का फैसला किया है। इससे पहले, ट्रम्प ने आयातित दवाओं पर 25% टैरिफ लगाने की योजना का संकेत दिया था, जिससे भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए लागत बढ़ने और व्यापार में रुकावटें आने की संभावना थी।



ट्रंप ने भारत पर 26% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत समेत 180 देशों से होने वाले सभी आयातों पर ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ (Reciprocal Tariffs) लगाने की घोषणा की। उन्होंने इसे “काइंड रेसिप्रोकल” (Kind Reciprocal) करार दिया। ट्रंप का कहना है कि भारत की टैरिफ नीति बेहद कड़ी है, जिसके चलते अमेरिका ने भी भारत से आयातित उत्पादों पर 26% शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह शुल्क भारत द्वारा अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए गए शुल्क के आधे के बराबर होगा।



आईटी में गिरावट, कई बड़ी कंपनियों के शेयर लुढ़के

ट्रंप के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारतीय आईटी कंपनियों पर पड़ा। अमेरिकी बाजारों पर निर्भर रहने वाली प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। बाजार खुलते ही एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर 2.5% तक लुढ़क गए।



वैश्विक और एशियाई बाजार गिरे

अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली।



  • जापान का निक्केई इंडेक्स 3% टूटा।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.48% गिरा।
  • ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 1.62% लुढ़क गया।

बुधवार को बाजार का प्रदर्शन?

बुधवार को सेंसेक्स 592.93 अंक (0.78%) चढ़कर 76,617.44 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 166.65 अंक (0.72%) बढ़कर 23,332.35 पर बंद हुआ था। लेकिन गुरुवार को ट्रंप की घोषणा के बाद बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।



यह भी पढ़ें: टैरिफ वार : भारत-अमेरिका व्यापार पर बढ़ते टैरिफ से बढ़ी चिंता



यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने किसी को नहीं छोड़ा! अमेरिका ने भारत समेत 50 देशों पर लगाया टैरिफ



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Donald Trump
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • शेयर मार्केट
  • टैरिफ आदेश जारी
  • शेयर मार्केट गिरा
  • आईटी सेक्टर
  • Stock Market Crashes
  • स्टॉक मार्केट क्रैश
  • शेयर मार्केट डाउन
  • स्टॉक मार्केट
  • US Tariffs
  • टैरिफ युद्ध