नमिता थापर से लेकर पीयूष बंसल तक, क्यों विवादों में हैे शार्क टैंक इंडिया के जज

Manya Jain | Apr 22, 2026, 19:14 IST
Shark Tank India Judges Controversy
शार्क टैंक इंडिया के जज नमिता थापर और पीयूष बंसल विवादों में घिरे हैं। धार्मिक पोस्ट और कंपनी ड्रेस कोड को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

'शार्क टैंक इंडिया' के जजों के लिए अप्रैल का महीना भारी पड़ रहा है। ये जज अक्सर नए बिजनेस आइडियाज को परखते नजर आते हैं। लेकिन आजकल ये अपनी निजी टिप्पणियों के कारण विवादों में घिरे हैं।



नमिता थापर के एक धार्मिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वहीं पीयूष बंसल की कंपनी लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर सवाल उठे हैं। इन विवादों की वजह से जजों को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।



सोशल मीडिया पर छिड़ा यह गुस्सा अब सड़कों तक पहुँच चुका है। लोग जगह-जगह इकट्ठा होकर इन जजों का विरोध कर रहे हैं।



नमिता थापर: वेलनेस पोस्ट और धार्मिक बहस

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर अप्रैल 2026 में तब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर नमाज (Namaz) के शारीरिक लाभों को बताते हुए एक रील शेयर की थी।



  • विवाद की वजह: नमिता ने इसे केवल एक 'वेलनेस' चर्चा के रूप में पेश किया था, लेकिन आलोचकों ने उन पर एक विशेष धर्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
  • निजी हमले: यह विवाद केवल वैचारिक मतभेद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ट्रोलर्स ने उनके परिवार पर भी भद्दे कमेंट्स किए।
  • नमिता का जवाब: उन्होंने "चयनात्मक आक्रोश" (Selective Outrage) की निंदा करते हुए कहा कि वे पहले भी योग पर बोल चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि "R for Religion" का अर्थ "Respect" (सम्मान) होना चाहिए।

पीयूष बंसल और लेंसकार्ट का ड्रेस कोड विवाद

लेंसकार्ट सीईओ पीयूष बंसलके लिए यह विवाद तब और बढ़ गया जब उनकी कंपनी की एक कथित "स्टाफ यूनिफॉर्म और ग्रूमिंग गाइड" ऑनलाइन लीक हो गई।



कहना क्या चाहते हो... तिलक-कलावा बैन वाले विवाद पर सफाई देकर भी क्यों फंसे लेंसकार्ट मालिक पीयूष बं


ऑफलाइन हुआ विरोध प्रदर्शन

डाक्यूमेंट्स में तिलक (Tilak) और बिंदी पर रोक की बात सामने आई थी, जबकि हिजाब और पगड़ी को अनुमति दी गई थी। हालांकि बंसल ने इसे "पुराना दस्तावेज" बताकर माफी मांगी, लेकिन प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए। कई समूहों लेंसकार्ट स्टोर पर जाकर स्टाफ को तिलक लगाया और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ जगहों पर तोड़फोड़ और बहिष्कार (Boycott) की खबरें भी सामने आईं।



Shark Tank के अन्य शार्क के विवाद

अनुपम मित्तल (Anupam Mittal)

They call me 'Sharma ji ka beta' now' Anupam Mittal on backing a homegrown flour brand's unlikely r


शादी डॉट कॉम (Shaadi.com) के संस्थापक अनुपम मित्तल हमेशा अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं।



  • सैलरी हाइक विवाद: उन्होंने लिंक्डइन पर नौकरी बदलते समय 35% सैलरी हाइक की उम्मीद को "मनमाना" बताकर बहस छेड़ दी।
  • बिग टेक पर हमला: उन्होंने डोमेन हथियाने वालों (Domain Squatters) को बढ़ावा देने के लिए बड़ी तकनीकी कंपनियों की आलोचना की।

अमन गुप्ता (Aman Gupta)

boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता अपने "अनफिल्टर्ड" अंदाज के लिए चर्चा में रहे।



  • कैंडिड खुलासा: उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उन्होंने शो का एक एपिसोड "हैंगओवर" (Hungover) की स्थिति में शूट किया था, जिससे उनका फोकस प्रभावित हुआ।
अमन गुप्ता ने शार्क टैंक इंडिया से जुड़ी अपनी सबसे बड़ी पछतावे की बात साझा की, बताया कि उन्होंने एक


  • छवि चमकाने का आरोप: उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कुछ नए जज केवल अपनी इमेज "व्हाइटवॉश" (Whitewash) करने के लिए शो में आते हैं।

विनीता सिंह (Vineeta Singh)

एक ट‍िशू पेपर पर किया तय, कैसे पति के साथ चलेगा करोड़ों का ब‍िजनेस, शार्क ने बताया - Businesswoman


शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) की विनीता सिंह को गलत सूचनाओं (Misinformation) का सामना करना पड़ा। उनके बारे में गिरफ्तारी और मृत्यु की झूठी अफवाहें फैलाई गईं, जिसके खिलाफ उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।



अश्नीर ग्रोवर पर धोखाधड़ी के आरोप

भारतपे के साथ अश्नीर ग्रोवर ने केस को किया सेटल, हुआ ऐसा समझौता | Ashneer Grover settles cases with


भले ही अश्नीर शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वे विवादों से दूर नहीं रह पाए। भारतपे (BharatPe) के पूर्व को-फाउंडर को ₹81 करोड़ के धोखाधड़ी मामले (Fraud Case) में फाइनेंसियल मिसकंडक्ट के आरोपों का सामना करना पड़ा था।



ये भी पढ़ें...



एमपी तक पहुंची लेंसकार्ट तिलक-बिंदी विवाद की आग, हिंदू संगठनों ने घेरा शोरूम



Lenskart Controversy के बाद बैकफुट पर आई कंपनी? सीईओ पीयूष बंसल ने मांगी माफी



कौन हैं शार्क टैंक सीजन 5 के नए शार्क Pratham Mittal जिन्होंने एजुकेशन सेक्टर में मचाई है खलबली



लेंसकार्ट ड्रेस कोड विवाद : बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी वाला लेटर वायरल, CEO बोले- यह पुरानी गाइडलाइन



Tags:
  • namaz
  • Fraud case
  • Boat
  • Anupam Mittal
  • SUGAR Cosmetics
  • विनीता सिंह
  • Shark Tank
  • लेंसकार्ट सीईओ पीयूष बंसल