स्टूडेंट ने बनाया महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास जूता, पैरेंट्स को भी मिलेगी लोकेशन

Jitendra Shrivastava | Feb 03, 2025, 19:14 IST
shoe-device-women-safety Photograph: (thesootr)
महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक खास डिवाइस तैयार किया है। यह डिवाइस जूते में लगा होता है, जो छेड़छाड़ करने वाले को करंट का झटका देता है। साथ ही, एसओएस (SOS) बटन दबाने पर पीड़िता की लोकेशन तीन परिजनों तक पहुंच जाती है।

राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के लिली गांव के पॉलिटेक्निक छात्र विवेक चौधरी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अनोखा डिवाइस बनाया है। यह डिवाइस महिलाओं के जूते में फिट किया गया है। इस डिवाइस में एक बटन दबाते ही करंट एक्टिव हो जाता है। अगर कोई व्यक्ति महिला को छूने की कोशिश करता है तो उसे तेज झटका लगता है।



ऐसे काम करता है यह डिवाइस

डिवाइस के काम करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। महिला को अगर खतरा महसूस होता है तो वह जूते की एड़ी को तेजी से दबाएगी। इससे डिवाइस एक्टिव हो जाएगा। छूने वाले को तुरंत करंट का झटका लगेगा। इसके अलावा, जूते में जीपीएस (GPS) सिस्टम भी है। बटन दबाते ही पीड़िता की लोकेशन तीन परिजनों तक पहुंच जाएगी। यह सुविधा इमरजेंसी में परिजनों को अलर्ट करने में मदद करती है।



ये खबर भी पढ़ें...



मोदी बोले- पुलिस को अब 'डंडा' के बजाय 'डेटा' से काम करने की जरूरत है, महिला सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का किया आह्वान



महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा, पक्ष विपक्ष दोनों हमलावर



डिवाइस में इन तकनीकों का इस्तेमाल

डिवाइस में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं। इनमें वोल्टेज बूस्टर, आईसी (IC), एलईडी (LED), लिथियम बैटरी, सेंसर और जीपीएस जैसे उपकरण शामिल हैं। जूते को "डब्लूएसएस" (WSS) नाम दिया गया है। एक बार बैटरी चार्ज होने के बाद यह डिवाइस 100 बार करंट दे सकता है।



ये खबर भी पढ़ें...



चुनाव से पहले महिला सुरक्षा को लेकर बयानबाजी, लेकिन अपराधों का डेटा कह रहा कुछ और




MP में 17 हजार 871 पदों पर होगी भर्ती, महिला सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा



पुलिस और प्रशासन ने सराहा

विवेक ने इस डिवाइस का प्रेजेंटेशन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दिया। अधिकारियों ने इस आविष्कार की सराहना की और इसे प्रदेश स्तर पर ले जाने का भरोसा दिया। विवेक ने बताया कि वह इस डिवाइस का पेटेंट करवा रहे हैं।


सोशल मीडिया पर विवेक के इस आविष्कार की चर्चा हो रही है। कई लोग इसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।







Tags:
  • राजस्थान न्यूज
  • महिला सुरक्षा
  • स्टूडेंट
  • अलवर