सिंगापुर सरकार बनी मैचमेकर: स्वाइप की थकान मिटाने शुरू किया फर्स्टडेट पोर्टल, अब ऐसे बनेंगी जोड़ियां
Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 02, 2026, 18:47 IST
सिंगापुर सरकार की टेक एजेंसी गवटेक ने फर्स्टडेट नाम से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
डेटिंग ऐप पर एक के बाद एक प्रोफाइल स्वाइप करने से थक गए हैं, तो ये खबर आपके लिए है। बता दें सिंगापुर सरकार की टेक एजेंसी गवटेक ने फर्स्टडेट नाम का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। यह फर्स्टडेट पोर्टल 21 से 35 साल के पब्लिक सेक्टर के वर्कर के लिए है। इसे सरकारी कर्मचारियों के लिए डेटिंग का नया मंच भी कहा जा रहा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- गवटेक ने फर्स्टडेट नाम का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
- 21 से 35 साल के पब्लिक सेक्टर के वर्कर के लिए है।
- एप्लिकेंट सिंगपास से लॉग-इन करके सवालों का जवाब देंगे।
- सिस्टम एक बार में एक संभावित मैच बताएगा।
- दोनों की सहमति के बाद ही कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर किए जाएंगे।
कैसे काम करेगा फर्स्टडेट ऐप
एक बार में एक मैच, सहमति जरूरी
नोबेल विजेता गणित से बनेगा मैच
इसके विकास में योगदान के लिए लॉयड शेप्ली को 2012 में आर्थिक विज्ञान का नोबेल स्मृति पुरस्कार मिला था। इसी वजह से इसे नोबेल विजेता गणित कहा जा रहा है।
सरकार को यह कदम क्यों उठाना पड़ा
बता दें 2025 में शादियों की संख्या भी 5.6% घटकर 21 हजार 671 रही है। ऐसे में सरकार परिवार शुरू करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के कई उपाय कर रही है। फर्स्टडेट ऐप उन्हीं में से एक है।
FQAs
- फर्स्टडेट प्रोजेक्ट कैसे काम करेगा?
फर्स्टडेट प्रोजेक्ट में आवेदक को सिंगपास से लॉग-इन कर के सवालों का जवाब देना होगा। सिस्टम एक बार में एक संभावित मैच बताएगा, और दोनों की सहमति पर ही संपर्क विवरण साझा किया जाएगा। - फर्स्टडेट में कौन सा एल्गोरिदम इस्तेमाल किया जा रहा है?
फर्स्टडेट में गेले-शेप्ली स्टेबल मैरिज एल्गोरिदम का उपयोग किया जा रहा है, जो प्राथमिकताओं के आधार पर स्थिर और उपयुक्त जोड़ियों को बनाने का काम करता है। - सिंगापुर सरकार ने फर्स्टडेट प्रोजेक्ट क्यों शुरू किया है?
सिंगापुर सरकार ने फर्स्टडेट प्रोजेक्ट को फर्टिलिटी रेट में गिरावट और शादी की घटती संख्या को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है, ताकि लोगों को परिवार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, पर्यटक देख सकेंगे वन्यजीवों का रोमांच
By Umeshwari Baghel
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में बदलेगी वोटर लिस्ट
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ पुलिस में 12 DSP को प्रमोशन, अब ASP की कुर्सी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, नई पोस्टिंग का इंतजार
By VINAY VERMA
भोपाल की लोअर लेक में अवैध निर्माण और सीवेज प्रदूषण पर NGT सख्त, चार सप्ताह में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
By Sumit Kumar
आयुर्वेद परिषद चुनाव में वोट चोरी के आरोप, अब नतीजे घोषित; सरगुजा में डाक मतपत्रों पर उठे थे सवाल, जांच पर नजर
By VINAY VERMA
डांगी पर आरोप सही, चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति पर बदले अफसर, अब IPS पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
By VINAY VERMA
नक्सल खत्म हुआ, अब निशानियां मिटाएंगे, अमित शाह बोले, कांग्रेस ने बस्तर को कुछ नहीं दिया
By Arun Tiwari